व्लॉग (Vlog) क्या होता है

आज के इस डिजीटल युग में व्लॉग (Vlog) शब्द अक्सर लोगों के मुँह से सुना जाता है। व्लॉग, व्लॉगिन्ग और व्लॉगर ये सभी आपस में मिलते-जुलते शब्द हैं। ऐसे में मन में यह प्रश्न उठता कि आखिर ‘व्लॉग’ शब्द का अर्थ क्या है? क्या होता है vlog का मतलब, क्या होती है व्लॉगिन्ग (vloging) और कौन होते हैं व्लॉगर (Vloger )?

आपने कभी किसी से सुना होगा अथवा न्यूज आदि में पढ़ा होगा हैं कि कुछ लोग व्लॉग( vlog) बनाकर लाखों रुपये महीने कमा रहें हैं। तब ऐसे में एक सवाल आपके मन में भी आना स्वाभाविक है कि यह व्लॉग आखिर क्या है ? इसे किस तरह से बनाया जाता है? व्लॉग को बनाने वाले कौन लोग होते हैं? उन्हें व्लॉग बनाने से कमायी किस तरह होती है ? हम इन्हीं सब प्रश्नों के उत्तर लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत हैं।

vlog kya hota hai

व्लॉग का शाब्दिक अर्थ वीडियो लॉग है। किसी भी कंटेट (content) का वीडियो के रूप में प्रस्तुतीकरण (presentation) व्लॉग कहलाता है। अब मन में यह सवाल आता है कि फिर ब्लॉग क्या है? दरअसल ब्लॉग किसी कंटेट का लिखित स्वरूप है।

जबकि व्लॉग किसी विषय पर बनाई गयी चलती-फिरती फिल्म (moving picture) है,  इस प्रकार यह भी कहा जा सकता है।जो कंटेट वीडियो के रूप में तैयार किया जाता है उसे व्लॉग और उसे बनाने वाले व्लॉगर और इस व्लॉग को बनाने और उसे प्रदर्शित करने के कार्य को व्लॉगिन्ग( Vloging) कहते हैं।

व्लॉग कैसे हो सकते हैं?

आज के बदलते युग में व्लॉग के विषयों को किसी सीमा में बाँध पाना कठिन ही नहीं ,बल्कि असंभव है। व्लॉग की दुनिया में इतनी तेजी से रिसर्च हो रहें हैं कि सैकड़ों क्षेत्रों से जुड़े हुये व्लॉग हर दिन देखने को मिलते हैं। जिनमें शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, मार्केटबेस, समाचारपरक और मनोरंजक आदि व्लॉग हमारे सोशल मीडिया पर खूब छाये हुये हैं।

व्लॉग (Vlog) क्या होता है

लोग घंटो  मोबाइल पर बड़ी ही दिलचस्पी से इन व्लॉगों को देखते और आपस में उन पर चर्चा करते हैं। जिस व्लॉग को लोग जितनी अधिक संख्या में देखते हैं। उतना ही उसे आर्थिक लाभ ( profit) मिलने लगता है। जब किसी विषय मे किसी टॉपिक पर ट्रेंड चल रहा होता है तो उस विषय या उस टॉपिक पर आधारित व्लॉग, लोग अधिक संख्या मे देख रहे होते हैं।

व्लॉग कौन बना सकता है

कोई भी व्यक्ति जो वाक् कला (बोलने की कला) में निपुण हो, व्लॉग बना सकता है। उसे अपने क्षेत्र की अच्छी जानकारी भी होनी चाहिए अथवा वह अच्छा एंटरटेनर हो, यह आवश्यक है। साथ ही उसे ही व्लॉग की वीडियो रिकार्डिग एवं एडिटिंग की समझ जरूरी है। यदि उसे वीडियो बनाने की जानकारी नहीं है तो इसके लिये उसे किसी अन्य व्यक्ति की सहायता लेनी होगी।

व्लॉग से कितनी कमाई हो जाती है?

जैसी मेहनत, वैसी कमाई। इस समय उत्तराखण्ड राज्य में रहने वाले सौरभ जोशी भारत के नंबर वन व्लॉगर हैं। उन्हें व्लॉग से एक महीने में लगभग 6 लाख रुपये से अधिक की आय हो जाती है। यूट्यूब पर उनके द्वारा बनाये गये  व्लॉग के लगभग 23.5 मीलियन सब्सक्राइबर हैं।

उनके बनाये वीडियो के 40 लाख व्यूज तक आते हैं। भारत के नंबर वन व्लॉगर सौरभ जोशी बताते हैं कि लॉकडाउन के खाली समय में उन्होंने लाइफस्टाइल पर अपने व्लॉग बनाने शुरू किये , जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। बाद उन्होंने अपनी कलाकारी पर वीडियो तैयार किये।

धीरे-धीरे वे दर्शकों के हृदय में अपनी जगह बनाने लगे। क्योंकि उनके व्लॉग हृदयस्पर्शी (heart touching) होते थे। आज देश- विदेश के लाखों दर्शक हर दिन उनके व्लॉग की प्रतीक्षा करते हैं कि कब सौरभ जोशी का नया व्लॉग बने और जल्द उसे देखें।

आप भी बन सकते हैं व्लॉगर

यदि आपके अंदर भी छुपा हुआ है कोई जमीनी कलाकार और आपमें भी है दुनिया को कुछ नया दिखाने का जुनून , तो व्लॉगिन्ग की दुनिया ,आपके स्वागत में बाहें फैलाये खड़ी है। मौलिकता, मेहनत , लगन और निरंतरता इस क्षेत्र में विजय पाने के मंत्र हैं।

Shafaq Naaz सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं शमा सिकंदर Vahbiz Dorabjee बला की खूबसूरत अभिनेत्री हैं Avneet Kaur net worth kenisha awasthi