इस महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान तो हो जाएंगे मालामाल, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घर लाएं ये वस्तुएं

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ‘महाशिवरात्रि’ मनाई जाती है। इस पर्व का भगवान शिव के भक्त बहुत आतुरता से प्रतीक्षा करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है। इस विशेष अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत एवं जाप भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि को व्रत और पूजा-पाठ करने से साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लाखो करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा इस दौरान महादेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। इस दिन भक्तजन दिनभर व्रत रखते हुए शिवालयों में बाबा भोलेनाथ की प्रिय चीजें जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र, गंगाजल और दूध-दही आदि अर्पित करते हैं।

हालांकि दान का हमेशा से ही अलग महत्व रहा है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से मनुष्य अपने जीवन में हमेशा सुखी रहता है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए जो कि आपको निस्वार्थ मन से करना है।

इस महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान तो हो जाएंगे मालामाल

इससे आपको भगवान शिव एवं माता पार्वती के साथ श्री लक्ष्मीनारायण की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। इसके साथ ही साधकों के जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन वस्तुओं का दान किया जाना चाहिए, जिससे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

  1. महाशिवरात्रि के शुभ दिन गौमाता की सेवा और किसी निर्धन को गौ का दान, अत्यंत शुभ फल देने वाला माना जाता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है इसलिए ये मान्यता है कि जिस घर में रोज पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  2. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को घी का लेप लगाने से वह प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा अगर आप इस दिन घी का दान करते हैं तो आपके ऊपर आया संकट टल सकता है साथ ही अगर आपके घर में किसी तरह की परेशानी है या नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर हो जाती है और आपको अपने घर में सकारात्मक वातावरण का अनुभव भी होने लगता है।
  3. महाशिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें जैसे छाछ, पनीर, घी, प्रसाद या अन्य व्यंजन का दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। शिवजी को दूध प्रिय होता हैं इसलिए इस दिन दूध को गरीबों में बांटना आपके लिए अच्छा भाग्य ला सकता हैं। साथ ही यह आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने में भी मदद करता है।
  4. आपको महाशिवरात्रि पर तिल का दान अवश्य करना चाहिए और साथ ही शिवलिंग पर भी चढ़ाना चाहिए, इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। उनके तर्पण के लिए आपको इसका दान अवश्य करना चाहिए, यह ग्रहों के बुरे प्रभाव या प्रकोप को भी शांत करता है। आपको शुभ परिणाम मिलने लगते हैं और रुके हुए काम पूरे करने में आपको सफलता मिलती मिलने लगती है।
  5. महाशिवरात्रि पर आप जरूरतमंद लोगों में कपड़ा, कंबल, जूते-चप्पल इत्यादि वस्तु दान कर सकते हैं और इन वस्तुओं का दान करने से आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होती है, घर में धन आगमन बढ़ता है, कर्ज से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
  6. अन्न दान, शास्त्रों में अनाज के दान को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन अन्नदान जैसे गेहूं, चावल, दाल इत्यादि का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गरीबों को दान करने से पुराने सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
  7. महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसे भी हो सकते हैं या फिर प्रसाद भी चढ़ाया जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य समाप्त होने लगता हैं।
  8. महाशिवरात्रि के दिन यदि आप अपने कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन मंदिर में चांदी का शिवलिंग दान करें। चांदी का शिवलिंग दान करने से मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  9. महाशिवरात्रि के दिन आप धार्मिक किताबों का भी दान कर सकते हैं, जिसमें सनातन धर्म के कई बड़े ग्रंथ शामिल हो सकते हैं। इससे लोगों का ज्ञान बढ़ेगा और आप पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी।
  10. महाशिवरात्रि के शुभ दिन आप किसी शिव मंदिर में जाकर शर्करा का दान भी कर सकते हैं इससे आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता आती है।

महाशिवरात्रि का व्रत शिव भक्तों के लिए भगवान शिव की पूजा का सबसे उत्तम समय होता है। महाशिवरात्रि पर कई विशेष उपाय बताए गए हैं जिनसे भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर को कुछ विशेष पेड़ पौधे अत्यंत प्रिय हैं इसलिए महाशिवरात्रि के दिन घर पर उनके प्रिय पेड़ पौधों को लगाना चाहिए जिससे भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा भी मिलती है। आईये जानते है वो पौधे कौन से है।

बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। भोले भंडारी की पूजा बेलपत्र के बगैर पूरी नहीं होती है। अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के पहले अपने घर में बेलपत्र का पौधा लगाएं, फिर उसकी पत्तियों को भगवान शिव को चढ़ाएं।

धतूरा

भगवान शिव की पूजा में भांग और धतूरा भी चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के पहले धतूरा का पौधा लगाने से भी भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा की बारिश कर देते हैं। इस महाशिवरात्रि के पहले अपने घर के आसपास धतूरे का पौधा लगाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं आप। मान्यता है कि कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए लेकिन धतूरा एक मात्र ऐसा कांटेदार पौधा है जिसे अपने घर के आस-पास लगाने से समृद्धि में वृद्धि होती है|

मोगरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मोगरे का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मोगरे के फूल माता पार्वती को अत्यंत प्रिय हैं। माता पार्वती की पूजा में मोगरे को फूल जरूर चढ़ाना चाहिए।

निष्कर्ष

महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति-भावना को व्यक्त करना ही शिव भक्ति है | इस दिन भक्त, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते है| आज हमने अपने लेख के माध्यम से उन्ही उपायों को बताया है आशा है ये लेख आपको पसंद आएगा |