श्री कृष्ण भगवान की फोटो किस दिशा में लगानी चाहिए

हिंदू धर्म में ‘श्री कृष्ण’ को ‘भगवान विष्णु’ का अवतार माना गया है। श्री कृष्ण मात्र एक ऐसे भगवान है जो गुरु भी हैं, एक सखा भी है, खूब हंसते हैं और हंसाते भी हैं। जैसे एक बच्चा बचपन में बहुत नटखट होता है वैसे ही कृष्ण भी थे । अपने सखाओं के साथ माखन चुराते थे, गोपियों की माखन की हांडी फोड़ते थे, जिससे आसपास के लोगों को उनके नटखट स्वरूप की लीलाओं का आनंद प्राप्त होता था।

जब वो थोड़े से बड़े हुए तब वो गाय चराने लगे और बांसुरी बजाने में तो वो अद्भुत थे। श्री कृष्ण 16 कलाओं में निपुण थे, इसलिए भगवान श्री कृष्ण की फोटो लगाना अत्यंत शुभ होता है। भगवान कृष्ण की विभिन्न स्वरूप की फोटो प्रेरणादायक होती है, उनकी हर लीला अनुकरणीय और अनुपम होती है।

वास्तु के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए ‘श्री कृष्ण’ के स्वरूप अतुल्य हैं। श्री कृष्ण की भिन्न भिन्न फोटो को, घर की अलग-अलग दिशा में लगाने का बहुत महत्व है इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए घर में सही दिशा में फोटो लगानी चाहिए।

श्री कृष्ण भगवान की फोटो किस दिशा में लगानी चाहिए

इससे घर में सुख समृद्धि और संस्कार प्राप्त किया जा सकता है । वैसे तो घर की हर जगह हर दिशा में हम श्री कृष्ण की फोटो लगा सकते है बस सही रूप की सही दिशा में फोटो लगाने से हम घर का वातावरण अति उत्तम बना सकते है।

तो आईए जानते हैं, वो कौन कौन सी दिशा है जो कृष्ण की अलग अलग स्वरूप की फोटो लगाने के लिए सर्वोत्तम है।

घर की उत्तर – पूर्व दिशा

श्री कृष्ण की फोटो, घर की उत्तर-पूर्व दिशा अर्थात ईशान कोण में, व्यक्ति के जीवन में सहजता और प्रेम भरता है, मनुष्य की आस्था को भी जगाता है। घर में 12 वर्ष के बच्चे हैं तो कृष्ण की फोटो अवश्य लगाए, यह स्मृति और बुद्धिमत्ता को बढ़ाने वाला होता है।

श्री कृष्ण की फोटो राधारानी के साथ यदि हम उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं तो ऐसा घर में रहने वाले लोगों को अपने कर्म क्षेत्र व कार्य क्षेत्र में जैसे – नौकरी, व्यापार में या सामाजिक क्षेत्र यानी नाते रिश्तेदार सगे संबंधी हैं उनसे संबंधित अगर कुछ मतभेद है तो भगवान श्री कृष्ण उनकी समस्त तकलीफ को जीवन से दूर करते हैं।

व्यक्ति को अपने कर्म क्षेत्र में जो उलझने हैं या समस्याएं हैं, उसका कैसे सामना करना है, उससे कैसे पार पाना है, सामाजिक क्षेत्र में नाते- रिश्तेदारों से कैसे रिश्ते निभाना है, कैसे उनके साथ बना कर रखना है, कैसे हमारे उनसे अच्छे संबंध होने चाहिए इससे संबंधित कोई भी दुविधा है तो भगवान् श्रीकृष्ण के उत्तर-पूर्व में फोटो बहुत चमत्कारी परिणाम देती है इसलिए व्यक्ति को इस दिशा में फोटो लगानी चाहिए।

घर की पूर्व दिशा

श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की फोटो पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा धन-धान्य और धर्म को प्रदान करने वाली होती है। यह दिशा व्यक्ति में ईश्वर भक्ति के जुड़ाव का भी प्रतीक स्वरूप माना जाता है, इससे घर में लक्ष्मी का वास भी होता है।

श्री कृष्ण की गोपियों के साथ रासलीला करती हुई फोटो घर के पूर्व दिशा में रखना भी उत्तम मानते हैं। इस से घर के लोग व्यावहारिक होते हैं, सामाजिक होते हैं। समाज से उनका जुड़ाव होता है। समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है और उनका अच्छा चाहने वाले मित्र बनते हैं।

यह अच्छे मित्र मनुष्य को मुसीबत के समय उसकी मदद करने में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। उसके बहुत काम आते हैं इसलिए कृष्ण की गोपियों संग रासलीला करती हुई फोटो पूर्व दिशा में बहुत उत्तम परिणाम देती है।

घर की दक्षिण – पूर्व दिशा

श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की फोटो दक्षिण-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप, ऊर्जा का सूचक होता है। समस्त ब्रह्मांड को खुद में समाए, असीम ऊर्जा के प्रतीक, भगवान श्री कृष्ण समस्त संसार के पालन कर्ता है इसलिए इस दिशा में ऊर्जा का संचार बहुत अच्छा होता है।

घर की दक्षिण दिशा

श्री कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाए हुए स्वरूप की फोटो दक्षिण दिशा में लगाने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। यह दिशा संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इस दिशा में फोटो लगाने से घर में सब सुरक्षित सहज अनुभव करते हैं। आकस्मिक आपदाओं की समस्या कम हो जाती है और उनसे लड़ने की समझ भी मिलती है।

घर की दक्षिण – पश्चिम दिशा

श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र धारण किए हुए स्वरूप की फोटो दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। भगवान का यह स्वरूप, परिवार के लोगों को बुराइयों से दूर रखता है। मनुष्य को तामसिक शक्तियों से भी बचाता है।

घर की पश्चिम दिशा

श्री कृष्ण की द्वारकाधीश के स्वरूप वाली फोटो पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए । यह दिशा मनुष्य के जीवन में धन-संपदा और समृद्धि का आगमन कराती है और मनुष्य को सभी का सहयोग भी मिलता है। घर में बड़ों के प्रति आदर भाव भी जागृत होता है जिससे घर के वातावरण में आनंद की प्राप्ति होती है।

घर की उत्तर – पश्चिम दिशा

श्री कृष्ण की राधा कृष्ण स्वरूप वाली फोटो घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए । आनंद भरने वाला यह स्वरूप समस्त चिंताओं को मिटाता है। कोमल भावनाओं को बढ़ाता है और विवाह योग्य युवक और युवती को विवाह के प्रस्ताव भी मिलते हैं। मनुष्य के जीवन से निराशा का नाश होता है। यह दिशा चंद्रमा की दिशा है। इस दिशा में श्री कृष्ण की फोटो लगाने से मनुष्य के जीवन में पवित्रता और निर्मलता आती है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है ।

घर की उत्तर दिशा

श्री कृष्ण की सारथी स्वरूप या अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए स्वरूप की फोटो उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। यह दिशा ‘बुध ग्रह’ की दिशा कहलाती है। उत्तर दिशा को ‘भगवान गणेश की दिशा ‘ भी कहते हैं । इस दिशा में श्री कृष्ण की फोटो लगाने से ज्ञान, विवेक से हम अपने जीवन में हर युद्ध को जीत सकते हैं।

इसके साथ ही बिना अस्त्र उठाएं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। यह दिशा श्रेष्ठ विचारों से आप के जीवन को बदल सकती है। घर में सुख, शांति, सौभाग्य एवं धन लाभ के लिए घर की उत्तर दिशा मे राधा कृष्ण की तस्वीर भी लगाना बहुत लाभकारी एवं शुभ माना गया है।

घर में बेडरूम की दो दिशाएं उत्तर – पूर्व और पूर्व

श्री कृष्ण की सौम्य रूप और बाल रूप वाली फोटो घर के बेडरूम में लगाने के लिए यह दिशा बहुत ही उत्तम दिशा मानी जाती है। बस ध्यान रखने योग्य बात यह है कि कृष्ण की महाभारत से संबंधित फोटो (जैसे महाभारत युद्ध और गीता उपदेश वाली फोटो) बेडरूम में नहीं होनी चाहिए। राधा कृष्ण की फोटो भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए।

निष्कर्ष

श्री कृष्ण की तस्वीर लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही इन्हें प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। श्री कृष्ण की फोटो लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रख कर (विशेषकर कौन सी दिशा में कौन सा स्वरूप ) अपने घर में नियमानुसार लगा लेते हैं तो मनुष्य अपने जीवन को सुगमता, सरलता और सफलता के साथ व्यतीत कर सकता है।