सपने में कुलदेवी को देखना

सपने में कुलदेवी को देखना सचमुच किसी भी व्यक्ति के लिये एक बड़ा संकेत है। हम बतायेंगे कि यदि सपने में कुलदेवी दिखाई देतीं हैं तो आपके जीवन में क्या कुछ बदलाव होने जा रहें हैं। सपने में जब भी कोई देवी या देवता दिखाई देतें हैं तो मन आशंकाओं से भर जाता है।

उस समय बस एक ही सवाल दिमाग में आता है कि यह स्वप्न न जाने किस बात का संदेश है? मेरी जिंदगी में कुछ अच्छा होने जा रहा है या कुछ अनहोनी होने वाली है ? फिर जब कभी हम कुलदेवी को सपने में देखते हैं तो यह चिंता और अधिक बढ़ जाती है।

लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं , क्योंकि हम सपने में कुलदेवी के देखने से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर देने जा रहें हैं ताकि आपकी समस्त जिज्ञासाओं का समाधान हो सके। साथ में हम यह भी चर्चा करेंगे कि ये कुलदेवी कौन होती हैं?

उनका हमारे परिवार से क्या संबंध होता है? कुलदेवी का क्या महत्व है? हम स्वप्न शास्त्र के पन्नों को भी पलटेंगे, देखेंगे कि हिंदू शास्त्र क्या कहता है। सपने में कुलदेवी को देखना शुभ है अथवा अशुभ , आइये सब कुछ जानते हैं इस लेख में।

कौन होती हैं कुलदेवी

कुलदेवी दो शब्दों से मिलकर बना है कुल+ देवी। कुल का अर्थ परिवार। अर्थात परिवार की देवी। इस प्रकार कुलदेवी या कुलदेवता किसी व्यक्ति के वंश के परंपरागत देवी या देवता होते हैं जिनकी किसी भी घर में सर्वप्रथम पूजा होती है।

सपने में कुलदेवी को देखना

कुल देवी या देवता किसी की वंश- परंपरा की पूज्य शक्ति होते है। जिनकी पूजा उस परिवार के दादा-परदादाओं के समय से चली आ रही होती है। कुल देवी या कुल देवता को किसी परिवार का वरिष्ठतम सदस्य माना जाता हैं। किसी परिवार के कुल देवी अथवा कुल देवता उस परिवार के संरक्षक की तरह होते हैं।

इसलिए प्रत्येक कार्य में उनका स्मरण आवश्यक माना गया है। जन्म, विवाह, मुंडन आदि मांगलिक अवसरों पर कुल देवी या कुल देवता का पूजन अवश्य होता हैं। कहने का अर्थ यह है कि किसी भी परिवार में कुलदेवी या कुलदेवता का बहुत बड़ा महत्व है।

 कुलदेवी का सपना कब देता है शुभ संकेत

यदि हम अपने सपने में कुलदेवी को हाथ उठाकर आशीष देते हुये देखते हैं तो यह हमारे लिये अत्यंत शुभ संकेत है। इसी तरह जब हम कुलदेवी का मंदिर देखते हैं या सपने में कुलदेवी को पुष्प अर्पित करते हुये देखते हैं तो यह सभी आपके जीवन में आनंद और वैभव लेकर आते हैं।

आपके जीवन में उन्नति होती है। सपने में कुलदेवी की पूजन करना घर में लक्ष्मी और प्रसन्नता के आगमन का संकेत देता है। यदि हम अपनी कुलदेवी की मूर्ति देखते हैं तो यह भी अच्छे संकेत ही हैं कि कुलदेवी आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण करने वाली है। कुल मिलाकर स्वप्न शास्त्र ने सपने में कुलदेवी के सकारात्मक सपने को शुभ माना है।

कुलदेवी का सपना कब देता है अशुभ संकेत

यदि हम अपने सपने में कुलदेवी का टूटा हुआ मंदिर, टूटी हुई मूर्ति अथवा क्रोधित मुद्रा में कुलदेवी को देखते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसे स्वप्न से परिवार में आपसी कलह की संभावनायें बनती हैं। परंपरागत व्यवसाय में नुकसान होता है।

संतान को कष्ट होता है अथवा नव दंपति को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है। जो भी व्यक्ति अपनी कुलदेवी को भूल जाते हैं उनके साथ ऐसा ही अनिष्ट होने की संभावना रहती है। अतः उन्हें समय- समय पर अपने कुलदेवी के मंदिर में जाकर उनका पूजन कर उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना करनी चाहिए।