सपने में तांबे का लोटा देखना

नींद में सोते समय हम कभी भी, कोई भी सपना देख लेते हैं। ऐसे में कभी-कभार हमें कोई अजीबोगरीब सपना नजर आता है तो उसे देखकर हम हड़बड़ाकर उठ बैठते हैं और सोंचने लगते हैं कि मुझे सपने में ऐसा क्यों दिखाई दिया। पता नहीं, यह सपना हमारे लिये शुभ है अथवा अशुभ। लेकिन जरा भी चिंतित न होइये, आपकी इस जिज्ञासा को शांत करने और स्वप्न विचार पर कुछ विशेष चर्चा करने के लिये हम आपके समक्ष उपस्थित हैं।

आज हम आपको बताने जा रहें हैं की यदि आपके सपने में तांबे का लोटा दिखाई देता है तो यह स्वप्न हमें क्या संकेत देता हैं। अपनी बात आरंभ करने से पहले मैं बता दूँ कि यह लोटा क्या होता है? क्योंकि हम में से कई लोग लोटा शब्द से अंजान हैं। इसका कारण यह है कि लोटे का उपयोग अब घरों में कम देखने को मिलता है।

दरअसल लोटा एक तरह का बर्तन है जिसमें पानी आदि भर सकते हैं। इसका उपयोग अब दैनिक जरूरत में कम और पूजा-पाठ में अधिक किया जाता है। भक्तगण सुबह सूर्य भगवान को अर्ध्य और मंदिर में शिवलिंग पर जल- दुग्ध आदि अर्पित करने के लिये तांबे के लोटे का उपयोग करते हैं। अब यदि हम तांबे के लोटे को अपने सपने में देखते हैं तो क्या होता है इसका सपने का वास्तविक अर्थ, आइये जानते हैं विस्तार से।

तांबे का उपयोग

सबसे पहले यदि हम बात करते हैं स्वास्थ्य की तो, सेहत की दृष्टि से तांबे की धातु का आंकलन करने पर आप पायेंगे कि तांबा हमारे लिये अत्यंत लाभप्रद धातु है। क्योंकि बात करें अगर खाने-पीने की तो तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सपने में तांबे का लोटा देखना

पेट की गड़बड़ियों का अंत होता है और यदि पूजा-पाठ आदि आध्यात्मिक कार्यों के क्षेत्र की बात करें, तो भी सोने-चाँदी की तरह तांबे के बर्तन को भी अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि भगवान को जल आदि अर्पित करने के लिये तांबे के लोटे का उपयोग करना बहुत मंगलकारी माना जाता है।

सपने में तांबे का लोटा देखना जीवन में परिवर्तन लाता है

यदि आपको अपने सपने में तांबे का लोटा दिखाई देता है तो ऐसा मानकर चलिये कि अब आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता का आगमन हो रहा है। तांबे के लोटे की चमक अब आपके जीवन में आने वाली है। यदि आप ईश्वर को न मानने वाले होंगे तो मानने लगेंगे।

दूसरे शब्दों में कहें तो आप नास्तिक से आस्तिक हो जायेंगे। सपने में तांबे का लोटा देखना आपको सौभाग्यशाली बनाता है। इससे आपके घर -परिवार में उत्पन्न तनाव दूर होते हैं। परिवार के सदस्यों और नाते- रिश्तेदारों के आपसी संबंध मधुर होंगे। घर में दैवीय शक्ति का वास होगा। जिसके कारण जीवन की मानसिक,सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयां दूर होकर घर घन-धान्य और भरपूर आनंद से भर जायेगा।

सपने में टूटा हुआ लोटा देखना देता है विपरीत संकेत

लेकिन यदि आप अपने सपने में टूटा हुआ लोटा देखते हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। यह सपना घर में समस्याओं के आगमन का सूचक है। साथ ही आपके मन के भटकाव का भी संकेत है। सपने में टूटा हुआ तांबे का लोटा देखना , यह बताता है कि आपके हृदय में प्रभु के प्रति भक्ति कम हो रही है। जिसके कारण आपके जीवन से दैवीय सुरक्षा कवच कमजोर पड़ रहा है। यदि ऐसे स्वप्न को देखकर आप सचेत हो जाते है तो आने वाले संकटों से बच जाते हैं।