साल 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण कब लगेगा और सूतक काल का सही समय, साल के पहले चंद्र ग्रहण से किन राशियों की बदलेगी किस्मत ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च दिन सोमवार को लगेगा। इस दिन होली भी मनाई जाएगी। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी ये महत्वपूर्ण माना जाता है। मार्च माह का आरंभ हो गया है और इस माह में बहुत सारे त्यौहार पड़ रहे हैं इसके साथ ही साथ साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसका सूतक काल भी रहेगा किंतु यह भारत में मान्य नहीं है। यह चंद्र ग्रहण 100 सालों के बाद महासंयोग लेकर भी आया है।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है

मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता यह है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तभी चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन चंद्रदेव बहुत ही पीड़ा में रहते हैं। इसलिए हिन्दू धर्म शास्त्र में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता। ग्रहण के दौरान कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा भी प्रबल हो जाती हैं जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है।

चलिए जानते हैं मार्च के महीने में लगने वाले ग्रहण का सूतक काल और इसका प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को दिन सोमवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण, एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण माना जा रहा है जो भारत में नहीं देखा जायेगा।

चंद्र ग्रहण के आरंभ होने का समय – 25 मार्च को सुबह 10:23 मिनट से शुरू होगा।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय – 25 मार्च को ही दोपहर 03:02 मिनट पर समाप्त होगा।

पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल का समय

साल 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण कब लगेगा

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जायेगा लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा। इसलिए इसके सूतक काल के नियमों का पालन भी भारत के लोगों को नहीं करना पड़ेगा अतः वो सूतक के दोष से पूरी तरह मुक्त रहेंगे अर्थात सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। साथ ही इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। सभी भारतवासी किसी भी चिंता के बिना होली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग से मना सकेंगे।

कहां लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

25 मार्च को होली पर लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण को अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, आयरलैंड, बेल्जियम, नार्वे, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, साउथ अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अफ्रीका, और प्रशांत महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण, किन राशियों की बदलेगी वाली है किस्मत

चंद्र ग्रहण ‘पूर्णिमा तिथि’ को ही लगता है। इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण फागुन पूर्णिमा यानी होली के दिन लग रहा है किंतु भारत के लोगों को इससे विचलित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह भारत में नहीं देखा जाएगा किन्तु इस चंद्र ग्रहण में 100 साल के बाद में कुछ दिव्य दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं जिससे चंद्र ग्रहण का महत्व कई गुना बढ़ जाता है कई राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण भाग्यशाली माना गया है।

आईए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर किन राशियों के लिए क्या परिवर्तन हो रहा है

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए यह चंद्र ग्रहण उन्नति के द्वार खोलने वाला है। इस राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विज्ञान एवं कला के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ती को सफलता मिलने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि में राहु पहले से ही विराजमान अवस्था में हैं। 25 मार्च सन 2024 को चंद्रमा का प्रभाव कन्या राशि पर पड़ने वाला है जिससे ग्रहण के बाद से ही कन्या राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। डर से छुटकारा मिलेगा।

यात्रा का भी योग बन सकता है। शत्रु पर विजय, साहस, पराक्रम में वृद्धि, आर्थिक लाभ, धन वृद्धि होगी तथा सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय बहुत ही उत्तम और अनुकूल होगा।

यदि कोई व्यक्ति शेयर मार्केट में है तो उनके लिए यह समय बहुत ही उत्तम होगा। स्वास्थ्य का लाभ भी होगा। कुल मिलाकर कन्या राशि के लिए भी यह चंद्र ग्रहण बहुत ही अच्छी खबर लेकर आएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जातको का भाग्य उदय होगा। कारोबार व्यापार में वृद्धि होगी। इनकम के नए-नए रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे। परिवार में खुशियां आयेगी और मार्च के महीने के बाद ही आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

चंद्र ग्रहण, धनु राशि के जातकों के लिए उन्नति के नए दरवाजे खोलेगा। धनु राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन भी मधुर और खुशहाल साबित होगा। जिन व्यक्तियों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह योग बनेंगे और लव मैरिज की भी संभावनाएं प्रबल होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए, यह चंद्र ग्रहण करियर और व्यापार की दृष्टिकोण से बहुत ही उत्तम होगा क्योंकि मकर राशि के ‘गोचर कुंडली’ में दसवें स्थान पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए नौकरी करने वाले जातक को अपने जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।

उनकी तनख्वाह बढ़ेगी और उनका प्रमोशन भी हो सकता है। यदि कोई अपनी नौकरी में परिवर्तन करना चाहता है तो यह उसके लिए अच्छा समय होगा। इस समय उसे अपनी मनचाही नौकरी मिल जाएगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले सभी जातकों को बिजनेस में वृद्धि होगी।

यदि किसी जातक का सरकारी योजना का कोई भी काम अटका हुआ है तो वह भी बन जाएगा। कुल मिलाकर यह चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ का और सुख समृद्धि पाने वाला होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शनिदेव की साढ़ेसाती पहले से ही चल रही है जिससे उनके जीवन में परेशानी, मुसीबतें संकट बना हुआ है। उनको आर्थिक नुकसान और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ रहा है लेकिन साल का यह पहला चंद्र ग्रहण कुम्भ राशि के अच्छा साबित होगा। समस्त बिगड़े काम बनने लगेंगे और समय अनुकूल हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के दिन भूलकर भी ना करें यह कार्य

चंद्र ग्रहण के दिन भूलकर भी घर में या बाहर जो भी पेड़ पौधे है (तुलसी के पौधे और नीम के पेड़ को छोड़ कर) उन की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। देवी देवताओं की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

भोजन पानी का सेवन नहीं किया जाता है। किन्तु बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिला या किसी भी बीमार व्यक्ति को तुलसी की पत्ती डालकर खिलाया पिलाया जा सकता है। ( तुलसी की पत्तियों को ग्रहण से पहले ही खाने पीने वाली वस्तुओं में डाल दिया जाता है जिससे उन वस्तुओं पर ग्रहण का प्रभाव नहीं रहता और वो वस्तु शुद्ध ही रहती है)

गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए यदि उनका निकलना अत्यंत आवश्यक है तो हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, उनको अपने हाथ में एक नारियल लेकर जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नारियल से सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए

ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल को छिड़कना चाहिए। नमक का पोछा लगाना चाहिए। उसके उपरांत स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। तत्पश्चात घर के मंदिर में या बाहर मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना करना चाहिए और चंद्र ग्रहण के निमित्त दान निकालना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के बाद दान देने से व्यक्ति को 100 गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गौ माता को हरा चारा, कुत्ते को रोटी, पक्षियों को दाना भी देना चाहिए। अन्न दान करना चाहिए क्योंकि अन्न दान को हिंदू धर्म शास्त्र में महादान माना जाता है।

चंद्र ग्रहण मे धन प्राप्ति के लिए करें ये एक उपाय

चंद्र ग्रहण के समय चांदी का टुकड़ा, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायल या चांदी की कोई भी अन्य वस्तु को लेकर उस को एक पात्र में रख कर उसमे दूध, दही, गंगाजल मिलाकर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की छाया में रख दें और जब चंद्र ग्रहण खत्म हो जाए तो उसको उठाकर पात्र में से चांदी की वस्तु निकालकर गंगाजल छिड़ककर अच्छे से पोछकर अपने धन की तिजोरी में (जहां पैसा रखते हैं ) वहां पर रखना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से माता लक्ष्मी और चंद्र देव की कृपा सदा सर्वदा के लिए आप पर बन जाती है। क्योंकि चंद्र देव और माता लक्ष्मी ही हमको जीवन के सभी भौतिक सुखों को प्रदान करते हैं यदि चंद्र ग्रह का प्रभाव आपकी राशि पर अच्छा नहीं होगा तो आप सुख, संपन्नता, ऐश्वर्या की प्राप्ति नहीं कर पाएंगे (अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि चंद्र देव हमें सभी भौतिक, सुख सुविधाओं को प्रदान करते हैं)

निष्कर्ष

साल के पहले चन्द्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा। इसलिए इस चंद्र ग्रहण मे भारत के लोगों को सूतक नियम या चंद्र ग्रहण से जुड़े किसी भी नियम का पालन नहीं करना पड़ेगा। भारत के लोग हंसी खुशी से होली का त्यौहार मना पाएंगे।