Best horror movies on Netflix

क्या आपको हॉरर मूवीज देखना पसंद है? यदि ऐसा है तो आज हम आपको Netflix पर उपलब्ध चुनिंदा हॉरर मूवीज के बारे में अपडेट देंगे। बहुत से लोगों के पास Netflix का अकाउंट होता है और उन्हें इस पर बेहतरीन से बेहतरीन हॉरर मूवीज का आनंद उठाना होता है। यदि आप भी उनमे से एक हैं तो आज हम इसी पर ही बात करने वाले हैं।

आज के इस लेख में आपको Netflix पर उपलब्ध कुछ ऐसी हॉरर मूवीज का नाम जानने को मिलेगा जो यदि आपने अभी तक नहीं देखी है तो सबसे पहले आपको उन्हें ही देखना चाहिए। आइए जाने Netflix पर उपलब्ध बेस्ट हॉरर मूवीज इन हिंदी।

Best horror movies on Netflix

Netflix की बेस्ट हॉरर मूवीज

  1. The Wailing

आज के समय में दक्षिण कोरिया मूवीज व सीरीज में पूरी दुनिया में छाया हुआ है और इसका कारण है वहां बनने वाली दमदार मूवीज और उनकी कहानियां। तो ऐसी ही एक दक्षिण कोरियाई मूवी कुछ वर्ष पहले रिलीज़ हुई थी जिसका नाम है The Wailing। वर्ष 2016 में आई यह मूवी इतनी डरावनी है कि लोगों की इसे देख कर ही रूह कांप उठेगी।

होता क्या है कि एक छोटे से गाँव में एक अजनबी व्यक्ति आता है और उसके आने के बाद से ही उस गाँव में एक ऐसी बीमारी फैल जाती है जिसका तोड़ किसी को नहीं पता होता है। अब ऐसे में वहां का एक पुलिसकर्मी इस बीमारी से अपनी एकलौती बेटी को बचाने के लिया क्या करता है और कैसे इस बीमारी का रहस्य खोलता है, यह जानना बहुत ही रोचक होता है।

  1. 13B: Fear Has a New Address

यह एक हिंदी मूवी है जो वर्ष 2009 में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी को विक्रम कुमार ने डायरेक्ट किया था और इसमें स्टार की भूमिका में आर माधवन है। अब आर माधवन अपने परिवार वालों के साथ एक बिल्डिंग के अपार्टमेंट में रह रहा होता है। वह रोजाना काम पर जाता है और उसके पीछे से उसके घरवाले टीवी सीरियल देखते हैं जो अमूमन हर औरत की कहानी होती है।

अब इसमें ट्विस्ट यह है कि इसमें जो सीरियल उसके घरवाले देख रहे होते हैं, वही घटनाएँ उसके परिवार में भी हो रही होती है जिसके बारे में उसे बहुत बाद में पता चलता है। यह मूवी अंत तक आपको अपने से बांधे रखेगी और सस्पेंस बरकरार रखेगी।

  1. Darna Zaroori Hai

रामगोपाल वर्मा की कुछ चुनिंदा मशहूर फिल्मों में से एक फिल्म “डरना जरूरी है” है जो वर्ष 2006 में रिलीज़ हुई थी। अब इस एक ही मूवी में आपको कई बड़े एक्टर एक्ट्रेस काम करते हुए दिख जाएंगे और इसका कारण है इस मूवी की कहानियां। होता क्या है कि इस मूवी में दादी माँ अपने घर में आये पांच अजनबी बच्चों को अलग अलग 6 डरावनी कहानियां सुनाती है।

अब दादी माँ के द्वारा सुनाई गयी हरेक कहानी एक से बढ़ कर एक होती है। देखना यह होगा कि आपको इनमें से कौन सी कहानी सबसे ज्यादा डरावनी लगती है। इसमें आपको अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख इत्यादि कई बड़े स्टार एक्टिंग करते हुए दिख जाएंगे।

  1. The Grudge

आज तक कि आई हॉरर मूवीज की सीरीज में से यह मूवी सबसे अधिक डरावनी मूवीज में गिनी जाती है। इस मूवी को जापानी डायरेक्टर के द्वारा वर्ष 2004 में बनाया गया था और तब से लेकर आज तक इसकी महत्ता कम नहीं हुई है। इस मूवी को देखने से पहले यह सलाह भी दी जाती है कि कमजोर दिल वालों को यह मूवी बिल्कुल भी नहीं देखनी चाहिए।

The Grudge मूवी की कहानी के अनुसार जापान के शहर टोक्यो में काम करने वाली एक अमेरिकी नर्स ऐसी रहस्यमयी शक्ति का सामना करती है जो व्यक्ति को मारने से पहले उसे बहुत प्रताड़ित करती है और फिर धीरे धीरे अन्य पीड़ितों में भी फैल जाती है।

  1. The Nun

यह सुनकर आपको कैसा लगेगा कि जो लोग आपको भूत से बचाते हैं, वही खुद ही भूत के शिकार हो जाये या भूत बन जाएं? तो बस वैसा ही कुछ इस मूवी में दिखाया गया है। दरअसल इस मूवी में भूत का किरदार एक नन के द्वारा निभाया जाता है। उसने अपने किरदार में इतनी उम्दा एक्टिंग की है कि देखने वालों की आँखें फटी की फटी रह जाती है।

यह मूवी वर्ष 2018 में रिलीज़ हुई थी जिसमे दिखाया गया है कि रोमानिया में एक नन की मृत्यु हो जाती है। यह मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में होती है और उसकी जांच के लिए वेटिकेन सिटी की ओर से एक पुरोहित व अन्य व्यक्ति को भेजा जाता है। अब क्या वे इसका रहस्य सुलझा पाते हैं या फिर स्वयं उस नन का शिकार हो जाते हैं, यह जानने के लिए तो आपको यह मूवी ही देखनी होगी।

  1. Ghost Stories

यह मूवी तो एक है लेकिन इसमें चार छोटी छोटी मूवीज है। कहने का मतलब यह हुआ कि यह एक मूवी चार छोटी छोटी ही और मूवीज को मिला कर बनाई गयी है जो कि बॉलीवुड की एक फेमस हॉरर मूवी है। इस मूवी को जोया अख्तर, कारण जौहर व दिबाकर बनर्जी ने मिल कर डायरेक्ट किया है। यह मूवी वर्ष 2020 में रिलीज़ हुई थी।

अब यदि हम इसकी कुछ कहानियों या सीन को आपके साथ शेयर करें तो यह सुन कर आपको कैसा लगेगा कि आपकी सुहागरात के दिन आपका पति अपनी मरी हुई दादी से बात करने लग जाए। तो ऐसे ही कुछ डरावने सीन इस मूवी में आपको देखने को मिलेंगे।

  1. Shutter

वर्ष 2008 में आई यह Shutter मूवी Netflix पर उपलब्ध सबसे बेस्ट हॉरर मूवीज में से एक है। इस मूवी को मासायुकी ने निर्देशित किया है। इस मूवी की कहानी के अनुसार एक नवविवाहित जोड़े की कार से एक भयानक दुर्घटना हो जाती है और उसके बाद से उन्हें अजीब सी स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

इस दुर्घटना के बाद निकाली गई तस्वीरों में उन्हें भयानक सी भूत वाली आकृतियाँ दिखाई देने लगती है। इसे देख कर उन दोनों पति पत्नी को यह लगने लगता है कि उन्होंने अपनी कार से एक लड़की को मार दिया है। अब इस दुर्घटना का क्या रहस्य है और उन दोनों पति पत्नी के साथ क्या कुछ होता है, यह जानने के लिए तो आपको Shutter मूवी को देखना पड़ेगा।

  1. Ouija

बहुत बार यह देखने को मिलता है कि जब भी युवा दोस्त इकट्ठे होते हैं तो वे कुछ हट कर करना चाहते हैं ताकि वे बाकियों से अलग दिखे। अब इसमें भूत को बुलाने का टॉपिक सबसे आम होता है और यह हर दोस्तों की मंडली में सबसे प्रमुख भी होता है। तो बस वही सीन इस Ouija मूवी में दर्शाया गया है।

होता क्या है कि दोस्तों का एक समूह Ouija बोर्ड की सहायता से भूतों को बुलाने का प्रयास करता है और फिर जब भूत आ जाते हैं तो उन्हें उनका सामना करना होता है। इस मूवी को वर्ष 2014 में रिलीज़ किया गया था और तब से लेकर आज तक यह Netflix पर उपलब्ध सबसे बेस्ट हॉरर मूवीज में से एक है।

  1. Stree

बॉलीवुड की यह हॉरर मूवी, Netflix के मंच पर प्रदर्शित हुई एक बहुत ही प्रसिद्ध मूवी है और इसे लगभग सभी के द्वारा बहुत ही पसंद किया गया है। यदि आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है तो आपको बिना देर किये यह मूवी देखनी चाहिए जो कि एक लोककथा या डरावनी कहानी पर आधारित है। इस मूवी में राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं जिसमे भूत की भूमिका श्रद्धा कपूर के द्वारा निभाई जाती है।

तो होता क्या है कि एक गाँव जिसका नाम चंदेरी है, वहां एक डरावनी कहानी बहुत प्रसिद्ध थी कि वहां रात में एक स्त्री घूमती है जो वहां के पुरुषों का हरण कर ले जाती है। तो इससे बचने के लिए वहां के हर घर पर स्त्री वापस जा लिखा हुआ होता है। यह कहानी आपको हंसाने और डराने दोनों का ही काम करेगी।

  1. The Uninvited

यह 2003 में आई दक्षिण कोरिया की मूवी पर आधारित मूवी है जिसे वर्ष 2009 में रिलीज़ किया गया था। यह दो बहनों की मूवी है जिन्हें अपने पिता के घर में डरावने अनुभव देखने को मिलते हैं। दरअसल इन की माँ की बहुत समय पहले मृत्यु हो गयी थी और उसके बाद इनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

अब इनकी यह नयी माँ अर्थात सौतेली माँ की भूमिका बहुत ही रहस्य भरी होती है। उन दोनों बहनों को अपने पिता के घर पर कई तरह के भूतिया अनुभव होते हैं जिस कारण वे बीमार पड़ती जाती है। अब वह रहस्य क्या है और उनकी सौतेली माँ क्या वाकई में भूत है या किसी भूत को बुलाती है, यह जानने के लिए तो आपको यह मूवी ही देखनी होगी।

  1. Roohi

यह स्त्री मूवी के रिलीज होने के बाद की मूवी है जो एक तरह से उसका सीक्वल कही जा सकती है लेकिन इसकी कहानी एकदम अलग है। हालाँकि इसमें भी स्टार की भूमिका में राजकुमार राव है और उनके साथ वरुण शर्मा व जाह्नवी कपूर ने काम किया है।

तो होता क्या है कि किसी कारणवश राजकुमार राव व वरुण शर्मा मूवी में रूही का किरदार निभा रही जाह्नवी कपूर के साथ फंस जाते हैं और दोनों को ही उससे प्यार होने लगता है। अब देखना यह है कि रूही दोनों में से किसे चुनती है या फिर वह खुद ही एक भूत होती है।

  1. Devil

वर्ष 2010 में आई यह डेविल मूवी वाकई में बहुत ही खतरनाक हॉरर मूवीज में से एक है। इसमें डेविल का मतलब ही राक्षस होता है और वही इस मूवी में डर पैदा करने के लिए काफी है। अमूमन क्या होता है कि जब भी किसी को कहीं पर भूत दिखता है तो वह व्यक्ति वहां से भाग जाता है किंतु तब क्या हो जब आपको भागने का मौका ही ना मिले और साथ ही आपको यह तक ना पता हो कि आपके आसपास आखिरकार भूत है कौन।

ऐसा ही कुछ इस डेविल मूवी में देखने को मिलता है। होता क्या है कुछ लोग एक लिफ्ट में जा रहे होते हैं तभी वह लिफ्ट वहां फंस जाती है। अब वहां पर जब भी लाइट पड़ती है तो एक ना एक व्यक्ति मरा हुआ पाया जाता है। यह देख कर सब घबरा जाते हैं और एक दूसरे पर शक करने लगते हैं लेकिन असलियत में किसी को नहीं पता होता है कि उन सबके बीच असली डेविल कौन है।

  1. Poltergeist

यह Netflix पर मौजूद सबसे डरावनी मूवीज में से एक है जिसे वर्ष 2015 में रिलीज़ किया गया था। तो होता क्या है कि इसमें एक घर में प्रेत आत्माओं का साया रहता है और वह टीवी के जरिये उन्हें दिखता है या टीवी में ही समा लेता है। तो इस घर की सबसे छोटी बेटी उसके वश में आ जाती है।

अब उसके घर वाले उसे बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। देखने वाली बात यह है कि आखिरकार यह प्रेत आत्माएं होती क्या है और उन्हें इस परिवार से क्या दिक्कत होती है। यह सब जानने के लिए तो आपको यह मूवी ही देखनी होगी।