Best movies on Netflix in Hindi Dubbed

Netflix का मंच अपने आप में कई तरह की मूवीज को समेटे हुए है और यहाँ आपको हर देश की तरह तरह की मूवीज देखने को मिल जाएगी। अब मुख्य मुद्दे की बात यह होती है कि इन्हें भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी में डब किया गया है या नहीं। तो वर्तमान हालात को देखते हुए तो ज्यादातर सभी मूवीज का हिंदी डब वर्जन Netflix पर उपलब्ध है। तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिरकार इन सभी हिंदी डब मूवीज में से, Netflix पर उपलब्ध सबसे बेस्ट मूवीज कौन सी होगी।

तो यदि आप भी Netflix पर बेस्ट हिंदी डब मूवीज के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आज आपकी यह सर्च हम समाप्त कर देने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपके सामने Netflix पर मौजूद कुछ चुनिंदा और बेस्ट हिंदी डब मूवीज की लिस्ट और उनके बारे मे जानकारी रखने जा रहे हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगी।

Netflix पर बेस्ट हिंदी डब मूवीज

  1. Against the Ice

यह मूवी Netflix पर उपलब्ध बेस्ट हिंदी डब मूवीज में से एक है। इसे पीटर फ्लिंट के द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमे दो व्यक्तियों के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। इस मूवी को वर्ष 2022 में ही रिलीज़ किया गया है और इसके रिलीज़ होने के बाद से ही यह मूवी Netflix पर टॉप ट्रेंडिंग मूवीज में दिख रही है।

होता क्या है कि वर्ष 1909 में खोजकर्ताओं का एक दल डेनमार्क देश की खोज में ग्रीनलैंड के बर्फ से ढके पहाड़ों को पार कर रहा होता है। इस दल में से दो खोजकर्ता पीछे छूट जाते हैं और उन्हीं के ऊपर ही यह मूवी बनाई गयी है। अब वे इस विशाल क्षेत्र में जो कि पूरी तरह से बर्फ़ से ढका हुआ है, अपने जीवन का संघर्ष किस तरह से करते हैं, यह देखना बहुत ही रोमांचक रहने वाला है।

Best movies on Netflix in Hindi Dubbed

  1. Lucy

क्या आपको पता है कि हम या आप अपने दिमाग का केवल 6 से 7 प्रतिशत हिस्सा ही इस्तेमाल कर पाते हैं जो कि अधिकतम माना जाता है। इस विश्व में कुछ ही लोगों ने इससे ज्यादा अपने दिमाग का इस्तेमाल किया है जो अधिकतम 11 प्रतिशत है। अब यह जान कर आपको कैसा लगेगा कि क्या होगा अगर कोई व्यक्ति अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करने लग जाए?

कुछ इसी तरह की पटकथा को इस मूवी के माध्यम से दिखाया गया है जिसमे लूसी नाम की एक लड़की किसी ड्रग के प्रभाव में आने के कारण अपने दिमाग का 100 प्रतिशत तक इस्तेमाल करने लग जाती है। अब वह इसके इस्तेमाल से क्या कुछ कर सकती है, यह जानने के लिए तो आपको यह मूवी Netflix पर देखनी होगी।

  1. All Quiet on the Western Front

इस दुनिया ने आज तक दो सबसे भयंकर युद्ध देखे हैं जिन्हें हम प्रथम विश्व युद्ध व द्वितीय विश्व युद्ध के नाम से जानते हैं। तो उसी में से एक युद्ध के भयानक अनुभवों को साँझा करते हुए यह मूवी बनाई गयी है। यह मूवी हाल ही में अर्थात वर्ष 2022 में रिलीज़ हुई Netflix की बेस्ट हिंदी डब मूवीज में से एक है।

इसमें एक युवा जर्मन सैनिक की सहायता से प्रथम विश्व युद्ध के भयानक दृश्यों को फिल्माया गया है और यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि वह कितना भीषण युद्ध था। यदि आपका दिल मजबूत है तभी आप इस मूवी को देखिएगा।

  1. Athena

यह मूवी फ्रेंच मूवी है जिसमे शहर में हुए दंगो को दिखाया गया है। होता क्या है कि तीन भाई होते हैं जिसमे से एक की मृत्यु पुलिस कस्टडी में हो जाती है। इसके बाद एक भाई अपने साथियों के साथ मिल कर पूरे शहर में कोहराम मचा देता है और दूसरा भाई उसे ऐसा करने से मना करता है। उस दंगाई भाई व उसके लोगों के द्वारा पूरे शहर में कब्ज़ा कर लिया जाता है और जगह जगह आगजनी कर दी जाती है।

फिर वे एक जगह जिसका नाम Athena होता है, वहां चले जाते हैं और उस जगह को लॉक कर देते हैं। अब पुलिस को उस जगह के अंदर घुसना है और दंगाइयों को पकड़ना है। अब देखना यह होगा कि पुलिस क्या करती है और उन दंगाइयों का क्या होता है।

  1. Trial by Fire

यह Netflix पर मौजूद एक ऐसी मूवी है जो सत्य घटना पर आधारित है। इस मूवी को वर्ष 2018 में रिलीज़ किया गया था जो कैमरन टॉड के जीवन पर आधारित मूवी है। होता क्या है कि कैमरन के घर में आग लग जाती है और उस आग में उसके तीनो बच्चे जल कर राख हो जाते हैं। अब अपने बच्चों की हत्या के जुर्म में कैमरन को ही पकड़ लिया जाता है।

वह अपनी बेगुनाही को साबित करने के लिए कई बार कोशिश करता है। यहाँ तक कि वैज्ञानिक तथ्य व कई अन्य सबूत भी उसी के पक्ष में ही होते हैं लेकिन किस तरह से उसे कानून के द्वारा गुनहेगार साबित कर दिया जाता है और उसे फांसी दे दी जाती है, यही सब इस मूवी में दिखाया गया है।

  1. Flight

आपने अक्सर यह न्यूज़ पढ़ी होगी कि फलाना देश का विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया और उस विमान में सवार सभी व्यक्ति मारे गए। अब यदि किसी विमान की दुर्घटना हो जाती है तो उसमे बैठे यात्रियों का बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। वहीं किसी विमान में तकनीकी समस्या या कुछ और गड़बड़ी आ जाती है लेकिन पायलट की समझदारी से वह दुर्घटना होने से बच जाती है।

तो वही चीज़ इस फ्लाइट मूवी में दिखाई गयी है जो वर्ष 2012 में रिलीज़ हुई थी। इसमें विमान का पायलट अपनी समझदारी से उस विमान की दुर्घटना होने से बचा लेता है लेकिन जब बाद में इसकी जांच बैठती है तो कुछ चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। यह देखने के लिए आपको यह मूवी देखनी होगी।

  1. The Way Back

यह साइबेरिया के ऐसे लोगों की कहानी है जिन्होंने अपने जीवन को बचाने के लिए 4 हज़ार मील तक की यात्रा की और अपना जीवन बचाते हुए भारत देश पहुंचे। यह मूवी वर्ष 2010 में रिलीज़ हुई थी और उसके बाद से यह Netflix पर उपलब्ध एक बेस्ट हिंदी डब मूवी है।

इस मूवी में साइबेरिया के लोगों पर आक्रमण हो जाता है और वहां के लोगों को बंदी बना लिया जाता है। उन पर प्रतिदिन अत्याचार किया जाता है और इसी से बचने के लिए कुछ लोग वहां से भाग निकलते हैं और बर्फ, पहाड़, मरुस्थल इत्यादि कई भीषण चुनौतियों का सामना करते हुए भारत देश पहुँचते हैं।

  1. Parasite

यह Netflix पर मौजूद एक ऐसी मूवी है जो आपको इंसान का एक दूसरा रूप लेकिन सच्चा रूप देखने पर मजबूर कर देगी। इंसान पैसों के लिए क्या कुछ कर सकता है और किस हद्द तक गुजर सकता है, यह आपको इस पैरासाइट मूवी के द्वारा देखने को मिलेगा। यह दक्षिण कोरिया देश की मूवी है जो वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई थी।

इस मूवी में एक उच्च वर्ग वाली फैमिली दिखाई गयी है और एक ऐसी फैमिली जिसके सभी सदस्य बेरोजगार हैं। अव वे बेरोजगार सदस्य या गरीब परिवार किस तरह से उच्च आय वाले परिवार में सेंधमारी करता है और उसका क्या परिणाम होता है, यह देखने के लिए तो आपको इस रोमांचक व थ्रिलर मूवी पैरासाइट को देखना ही पड़ेगा।

  1. 13 Hours

अमेरिका को इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है और उसने लगभग हर देश के आन्तरिक मामलों में दखल दिया हुआ है। तो इसी में एक देश है लीबिया जिस पर यह मूवी बनाई गयी है। तो अमेरिका के सैनिक लीबिया में तैनात होते हैं और तभी वहां आंतकवादियों द्वारा हमला कर दिया जाता है और हर जगह दहशत फैला दी जाती है।

ऐसे में उन अमेरिकी सैनिकों के द्वारा किस तरह से अमेरिकी दूतावास की रक्षा की जाती है और किस तरह से उसे हमलों से बचाने के कदम उठाए जाते हैं, ये आपकी एक मिनट के लिए भी पलके झपकने नहीं देंगे।

  1. First Man

नील आर्मस्ट्रांग का नाम कौन नहीं जानता? यह एक ऐसा नाम है जो सदियों सदियों तक लोगों को याद रहेगा क्योंकि चाँद पर पहली बार जिस व्यक्ति ने कदम रखा था, वह यही नील आर्मस्ट्रांग ही था। तो उन्हीं के जीवन को प्रदर्शित करती यह मूवी फर्स्ट मैन बनाई गयी है। अब आपको यह भी समझ में आ गया होगा कि इस मूवी का नाम फर्स्ट मैन ही क्यों रखा गया है।

तो इस मूवी के जरिये यह बताया गया है कि नील आर्मस्ट्रांग को चाँद पर किस तरह से भेजा गया था, उसमे क्या कुछ दिक्कतें आई थी और उनका क्या हल निकाला गया था तथा उसमे नील आर्मस्ट्रांग का क्या अनुभव रहा था।

  1. Atonement

यह वर्ष 2007 में आई अमेरिकी रोमांटिक व थ्रिलर मूवी है। यह दो बहनों और एक प्रेमी की कहानी है। इसमें बड़ी बहन का एक लड़के के साथ प्रेम सम्बंध होता है जो उसकी छोटी 13 वर्षीय बहन को बिल्कुल पसंद नहीं होता है। एक तरह से वह अपनी बहन के प्रेमी से जलन महसूस करने लगती है। इसी जलन में वह अपने यहाँ काम करने वाले हाउस कीपर के बेटे की सहायता से उस प्रेमी पर झूठे इल्जाम लगा देती है।

इसके बाद से उन सभी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। अब देखना होगा कि इसके बाद क्या कुछ होता है और उनके जीवन में क्या कुछ बदलाव आते हैं। यह सब जानने के लिए तो आपको Netflix पर इस मूवी को देखना होगा।

  1. Nightcrawler

यह वर्ष 2014 में आई प्रसिद्ध अमेरिकी मूवी है जो Netflix पर हिंदी में उपलब्ध है। इसमें वहां के प्रसिद्ध एक्टर जेक ने काम किया है जो लगभग अपनी सभी मूवीज के लिए ही प्रसिद्ध है। इस मूवी को इसलिए बेस्ट कहा गया है क्योंकि इसमें पत्रकारिता के घिनौने रूप को दर्शाया गया है। इस मूवी के जरिये यह दिखाने की कोशिश की गयी है कि एक पत्रकार प्रसिद्धि के लिए किस हद्द तक गुजर सकता है।

तो उसी पत्रकार का रोल ही जेक ने निभाया है और बहुत ही खूबसूरती के साथ उन्होंने यह भूमिका निभाई है। इसमें वह आम जनता के बीच में रह कर पत्रकारिता की दुनिया में खुद को स्टार साबित करने के लिए ऐसा कुछ कर जाता है जो उसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अब वह कैसे कारनामे करता है, यह जानने के लिए तो आपको यह मूवी ही देखनी होगी।

  1. Contagion

कोरोना महामारी को कौन नहीं जानता? अवश्य ही यह एक ऐसा वायरस है जिसने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया था और अभी भी मचा ही रहा है। तो क्या आपको पता है कि इसकी भविष्यवाणी आज से लगभग 10 वर्ष पहले ही कर दी गयी थी और वो भी एक मूवी के जरिये जिसका नाम Contagion है जो वर्ष 2011 में रिलीज़ हुई थी।

दरअसल इस मूवी में भी कोरोना नाम का एक वायरस दिखाया गया है जो अचानक से लोगों को अपनी चपेट में लेने लगता है और उनकी मृत्यु होने लगती है। अब सभी डॉक्टर तथा सरकारी अधिकारी उस वायरस से बचाव, रोकथाम इत्यादि की तैयारी करने लगते हैं और उसी संघर्ष को इस मूवी में दिखाया गया है।