Must watch movies on Netflix

Netflix एक ऐसा मंच है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और लोगों के द्वारा इसे भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इसका मुख्य कारण है Netflix पर उपलब्ध ढेर सारी फिल्में व वेब सीरीज। अब तो इस प्लेटफार्म पर प्रतिदिन ही नयी नयी चीजें अपलोड होती रहती है और दर्शकों का मनोरंजन करती है।

तो यदि आप भी Netflix  का इस्तेमाल करते हैं और वहां पर उपलब्ध ढेर सारी मूवीज को देख कर उलझन में पड़ गए हैं, तो आपकी वही उलझन दूर करने हम यहाँ आये हैं। आज के इस लेख में हम आपके साथ Netflix पर उपलब्ध ऐसी चुनिंदा बेस्ट मूवीज की बात करेंगे जो आपको पक्का देखनी चाहिए।

यहाँ हम आपके साथ ऐसी ही कुछ बेस्ट मूवीज की सूची शेयर करेंगे और यदि आपने उनमे से कोई भी मूवी नहीं देखी है तो आपको सबसे पहले वही मूवी देखनी चाहिए।

Must watch movies on Netflix

Netflix की सबसे बेस्ट मूवीज

  1. Alpha

यह मूवी Netflix पर उपलब्ध सबसे बेस्ट मूवीज में से एक है जिसे वर्ष 2018 में रिलीज़ किया गया था। यह उस समय की कहानी है जब मनुष्य आदिवासी रूप में रहा करता था और जानवरों को मार कर ही अपना भोजन किया करता था। उस समय के एक कबीले के सरदार के द्वारा अपने बेटे को अपने जैसा बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है किंतु वह बहुत ही दयावान होता है।

एक दिन वह अपने कबीले से भाग जाता है और दूर कहीं चला जाता है। अब वहां पर उसका एक भेड़िया दोस्त बन जता है और दोनों ही एक दूसरे की सहायता करते हैं। अब यह देखना रोमांचक होगा कि उस कबीले के सरदार का वह लड़का क्या करता है।

  1. The Lodge

वर्ष 2019 में आई यह एक हॉरर मूवी है जो Netflix पर उपलब्ध बेस्ट हॉरर मूवीज में से एक मूवी कही जा सकती है। इस मूवी की कहानी कुछ इस तरह है कि एक महिला अपने मंगेतर और उसकी पहली शादी से हुए दो बच्चों के साथ कहीं दूर मौज मस्ती करने जाती है। वह इलाका सुनसान होता है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ होती है।

अब अचानक से कुछ ऐसा होता है कि वह खुद और मंगेतर व दोनों बच्चों के साथ एक केबिन में फंस जाती है और अपने जीवन के लिए संघर्ष करती है। उनके साथ कुछ अजीबोगरीब घटनाएँ होने लगती है जो उसके होश उड़ा देती है। अब देखना यह होगा कि क्या वे बच कर वहां से निकल पाते हैं या उनके साथ कुछ बहुत बुरा होता है।

  1. Brightburn

यह वर्ष 2019 में आई एक ऐसी मूवी है जो अनोखे कांसेप्ट पर आधारित है। यह एक थ्रिलर मूवी है जिसमे एलियन टाइप एक बच्चे को लिया गया है। होता क्या है कि अमेरिका के एक इलाके में आसमान से कुछ एलियन आते हैं और उसमे से एक बच्चा जो कि नवजात ही होता है, वहीं रह जाता है। अब जब वह बच्चा वहां रहने वाले एक दंपत्ति को मिलता है तो वे उसे गोद लेने का निर्णय लेते हैं।

इसके बाद जैसे जैसे वह बच्चा बड़ा होता जाता है तो उसे पता चलता है कि उसके पास कुछ चमत्कारिक शक्तियां है जो इस धरती में किसी भी मनुष्य के पास नहीं है। इससे वह बाकियों के लिए एक खतरा बन जाता है और लोगों को नुकसान पहुँचाने लग जाता है। जब उसके माता पिता को यह पता चलता है तो वे क्या करते हैं, यह जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी होगी।

  1. 13 going on 30

आपको यह सुनकर कैसा लगेगा कि एक दिन आप सोकर उठें और आपकी उम्र 20 से 30 साल बढ़ चुकी हो और सब कुछ ही बदल चुका हो। कहने का मतलब यह हुआ कि आपने टाइम ट्रेवल कर लिया हो और आपकी जिंदगी कुछ वर्ष अपने आप बढ़ चुकी हो। तो यही कुछ इस मूवी में दिखाया गया है जो कि एक 13 वर्षीय लड़की की कहानी है। यह 13 साल की लड़की हमेशा अपने से बड़ी लड़कियों को देख कर जलती थी और उनके जैसी मस्ती करना चाहती थी।

अपने जन्मदिन के दिन वह यह विश मांगती है कि उसकी उम्र बड़ी हो जाए और पलक झपकते ही वह 30 साल की हो जाती है। इसके बाद उसके लिए सब कुछ बदल जाता है और वह इन परिस्थितियों का कैसे सामना करती है, यह देखना रोमांचक होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या उसे यह 30 साल वाली औरत की जिंदगी ज्यादा पसंद आती है या वह 13 साल की उम्र में ही जैसी थी, वह जिंदगी।

  1. How to train your dragon

वर्ष 2010 में इस मूवी का पहला पार्ट आया था और तब से लेकर अब तक इसके कुल 3 पार्ट आ चुके हैं और हर पार्ट एक से बढ़ कर एक था। यह एक एनिमेटेड मूवी है जिसमे बहुत ही शानदार एनीमेशन का इस्तेमाल किया गया है। तो यह कहानी है मनुष्यों और ड्रैगन के बीच संघर्ष की। होता क्या है कि एक जगह के निवासियों को, अपने आपको बचाने के लिए ड्रैगन से लड़ना होता है और वे दोनों एक दूसरे को अपना शत्रु समझते हैं।

अब उसी कबीले के सरदार का लड़का ड्रैगन के एक बच्चे को अपना दोस्त बना लेता है लेकिन किसी को यह बताता नहीं है। अब उनकी दोस्ती क्या कुछ रंग दिखाती है, यह देखने के लिए तो आपको इस मूवी को Netflix पर देखना होगा। साथ ही इसके बाद के दो पार्ट भी देखना मत भूलियेगा क्योंकि वे भी पहले वाले से कम नहीं है।

  1. The Namesake

यह अमेरिकी भारतीय मूवी है जिसमे भारत के लोगों की अमेरिका में स्थिति को दर्शाया गया है। इसमें फेमस एक्ट्रेस तब्बू व एक्टर इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में हैं। तो इरफ़ान खान अमेरिका में नौकरी कर रहे होते हैं और भारत आकर तब्बू से शादी कर उसे अमेरिका ले जाते हैं। उसके बाद की स्थिति को इस मूवी के माध्यम से दिखाया गया है।

इसमें आधा पार्ट इरफ़ान खान व तब्बू के जीवन पर दिखाया गया है तो बाकि का आधा हिस्सा उनके बेटे के ऊपर दर्शाया गया है। दरअसल इसमें तब्बू और इरफ़ान खान किन्हीं विशेष परिस्थितियों में अपने बेटे का नाम ऐसा रख देते हैं जो वहां मजाक का विषय बन जाता है। तभी इस मूवी का नाम The Namesake रखा गया है।

  1. Only the brave

यह एक ऐसी कहानी है जो आपका दिल झंकझोर कर रख देगी। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जो वर्ष 2017 में रिलीज़ हुई थी और तब से लेकर अभी तक यह Netflix की सबसे पसंदीदा मूवीज में से एक बनी हुई है। दरअसल यह अमेरिका के ग्रेनाइट माउंटेन पर हुई आग लगने की घटना और उसे बुझाने में लगे दमकलकर्मियों की मार्मिक कहानी है।

इसमें दमकल कर्मियों का एक ग्रुप खुद को लाइसेंस दिलवाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है और इसके लिए बहुत मेहनत करता है। उनके द्वारा जगह जगह पर आग को बुझाने का कार्य किया जाता है किंतु वे एक दिन आग की एक घटना में बुरी तरह फंस जाते हैं। तब क्या होता है, यह देखने के लिए आपको Netflix पर इस मूवी को देखना होगा।

  1. The sea beast

यदि आपको एनिमेटेड मूवीज पसंद है तो यह मूवी Netflix पर उपलब्ध सबसे बेस्ट एनिमेटेड मूवीज में से एक है। इसमें आपको पानी में ऐसे ऐसे रोमांच का अनुभव करने को मिलेगा जो आपने कभी नहीं किया होगा। इसमें एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र 5 से 7 वर्ष के बीच में हैं, वह शिकारियों की जगह में छुपके से चली जाती है और वहां उसका सफर शुरू होता है।

अब उस जगह पर समुद्री राक्षस हमला कर देते हैं और वह एक शिकारी के साथ एक द्वीप पर फंस जाती है। अब उनके आगे के संघर्ष, यात्रा इत्यादि को बहुत ही रोमांचक तरीके से दर्शाया गया है। इस मूवी में कुछ सीन को इस तरह से दर्शाया गया है कि वे आपको भी पूरी तरह से खुश कर देंगे।

  1. About Time

यह मूवी टाइम ट्रेवल पर आधारित है लेकिन इसे देख कर आपको बहुत ही मजा आने वाला है क्योंकि यह कॉमेडी और रोमांस दोनों का ही खजाना है। इस मूवी में टिम नाम का एक हीरो है जिसे एक दिन अपने पापा से पता चलता है कि वह टाइम ट्रेवल अर्थात समय में यात्रा कर सकता है। कहने का मतलब यह हुआ कि वह समय में पीछे जाकर चीज़ों को बदल सकता है और अपने जीवन को बेहतर बना सकता है।

अब टिम इसका इस्तेमाल अपनी प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए करता है और उसके साथ जो भी गलतियाँ होती है, वह उन्हें पीछे जाकर ठीक करता जाता है। इस तरह से वह अपने जीवन का एक अलग ही अनुभव महसूस कर रहा होता है। अब आगे जाकर टिम के साथ क्या कुछ होता है, यह जानने के लिए आपको Netflix पर जाकर यह मूवी देखनी होगी।

  1. Let him go

यह मूवी दादा दादी के अपने पोते को वापस लाने के संघर्ष को दिखाती है। यह 2020 में रिलीज़ हुई अमेरिकी मूवी है जिसमे एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है। उस परिवार में दादा दादी, उनका बेटा और उसकी पत्नी तथा एक पोता होता है। वे सभी खुशी खुशी रह रहे होते हैं लेकिन एक दिन दुर्घटनावश उनके बेटे की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद दादा दादी अपनी बहु का विवाह किसी अन्य लड़के से करवा देते हैं लेकिन बहु के साथ उनका पोता भी चला जाता है।

कुछ दिनों के बाद जब वे अपनी बहु को कहीं देखते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि उसका पति उन दोनों के साथ बुरा व्यवहार करता है। जब वे अपनी बहु से मिलने उनके घर जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि वे वहां से जा चुके हैं और उसका पति उन दोनों को अपने होमटाउन ले जाता हैं जहाँ के लोग बहुत खूंखार होते हैं। अब वे दादा दादी अपनी बहु व पोते को वापस लाने के लिए यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

  1. The Unforgivable

यह मूवी वर्ष 2021 में आई थी और तब से ही यह Netflix की सबसे अच्छी और बेस्ट मूवीज में से एक बनी हुई है। यह मूवी एक ऐसी महिला पर आधारित है जो लंबे समय से जेल में बंद थी और अब उसकी सजा पूरी हो चुकी है। दरअसल उस महिला के ऊपर एक पुलिस वाले की हत्या का इल्जाम था जिसके लिए वह कई वर्षों तक जेल में बंद रही। उसके बाद जब वह जेल से छूटती है तो उसे समाज का हिस्सा बनने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

पहले तो वह लोगों के विरोध का सामना करती है लेकिन फिर अपने जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से वह अपनी सच्चाई को छुपाती है। फिर एक दिन वह अपने सहकर्मी को अपने बारे में बता देती है और उसके बाद जो होता है वह जानने के लिए तो आपको यह मूवी देखनी ही चाहिए। यह एक ऐसी मूवी है जो अंत समय तक आपको अपने से बांधे रखेगी।