कब आ रहा है मनी हीस्ट (Money Heist) सीजन 5

Money Heist season 5

मनी हीस्ट एक स्पैनिश बैस्टसैलर क्राइम थ्रिलर वेबसिरीज़ है जिसमें 8 बैंक लुटेरे जिनके गिरोह का सरदार है ‘द प्रोफेसर’ कहलाने वाला एक शख्श, नोट छापने के लिए रॉयल मिंट ऑफ़ स्पेन पर कब्ज़ा करते हैं और उसके बाद अगली कड़ी में बैंक ऑफ़ स्पेन में इतिहास की सबसे बड़ी लूट को अंजाम देते हैं।

वो पुलिस और सरकार से अपनी माँगें मनवाने के लिए वहाँ मौजूद लोगों को बंधक बना लेते हैं। सबसे पहले ये सीरीज़ स्पैनिश टीवी के चैनल एंटेना 3 पर दो भागों में दिखाई गयी थी पर बाद में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने इसके सारे अधिकार खरीद लिए और इसे छोटे-छोटे 22 एपिसोडों में दिखाया।

नेटफ्लिक्स पर जब यह वर्ल्डवाइड रिलीज़ हुई तो पूरी दुनिया में इसने धूम मचा दी और यह एक कल्ट सीरीज बन गयी। इस शानदार क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरे ड्रामे के सारे भाग आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं जिन्हें आप इंग्लिश के साथ-साथ (शानदार डबिंग के साथ) हिंदी में भी में देख सकते हैं।

जब आप इस तरह के दुनिया के बैस्ट शोज़ में से एक देखते हैं तो आपको वैरायटी भी मिलती है और ये बात पक्की होती है कि उसकी कहानी और डायरेक्शन सबसे अच्छे स्टैंडर्ड की होगी। आइये, जानते हैं इस वेब सीरीज़ के बारे में कुछ खास बातें।

मनी हीस्ट (Money Heist) सीरीज़ की खास बातें

इस वेब सीरीज़ की सबसे खास बात ये है कि इसकी कहानी में इतने पेंच हैं कि आप हमेशा ये सोचने पर मजबूर होते हैं की आगे क्या होगा। जैसा कि हर टॉप क्लास सस्पेंस थ्रिलर कहानी में होता है, जैसे ही एक एपिसोड ख़त्म होगा वो इतने दिलचस्प मोड़ पर होगा कि आपको अगला एपिसोड, लगभग तुरंत ही देखने का मन करेगा।

यह शो बहुत ही ऐडिक्टिव है और हो सकता है कि आप एक ही बार में ये पूरा शो देख डालें। इस शो को अन्य कई अवार्ड्स के अलावा इंटरनैशनल एमी अवार्ड फॉर बैस्ट ड्रामा सीरीज़ मिला जो सबसे बेहतरीन क्वालिटी कंटेंट वाले वेब शोज़ को ही दिया जाता है।

रौटेन टोमैटोज़ ने इसे 100% ऐप्रूवल रेटिंग दी है और आईएमडीबी ने 8.3 की हाई रेटिंग दी है। ये शो नेटफ्लिक्स पर सभी वेब सीरीज़ और फिल्मों में से 6 देशों में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला शो है।

इस वेब सीरीज़ के बेहतरीन कलाकार

इस कमाल की वेब सीरीज़ में कलाकारों ने भी गज़ब का काम किया है, खास तौर पे इसके लीड ऐक्टर अल्वारो मोर्टे जो 8 लोगों का ग्रुप बना कर डकैती का सारा प्लान तैयार करता है। इसके अलावा लुटेरों के गैंग की मेंबर टोकियो का किरदार निभाने वाली मुख्य अभिनेत्री उर्सुला कोरबेरो हैं जिनको अल्वारो मोर्टे के साथ विश्व के बहुत सारे बड़े अवार्ड्स मिले। लगभग सभी विश्लेषकों ने अपने रिव्यूज़ में इस वेब सीरीज़ के बेहतरीन डायरेक्शन और पात्रों की ऐक्टिंग की भरपूर प्रशंसा की है।

कब आने वाला है मनी हीस्ट का सीजन 5 (Money Heist Season 5 release date)

अक्सर हम और आप चाहते हैं रूटीन से हट कर कुछ नया क्वालिटी कंटेंट देखें, तो ये बहुत ही दिलचस्प सस्पेंस थ्रिलर आपके सामने है। अगर आपने पिछले कुछ सीजन मिस किए हों, तो वो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मनी हीस्ट के सीजन 5 का पहला भाग इसी साल 2021 में 3 सितंबर को आएगा, जबकि इसका अंतिम भाग 3 दिसंबर को रिलीज होगा। कोरोना की टेंशन को साइड में रखकर घर में आराम से नेटफ्लिक्स लगाइये और शुरू करिए ये तेज़ रफ़्तार उतार चढ़ाव वाली थ्रिलर वेब सीरीज़।

धुरंधर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड! ₹145 Cr Day 1, अब ₹1000 Cr का टारगेट बाहुबली के 10 साल: देखिए कितने बदल गए प्रभास और बाकी स्टार्स Sharwari Gujar Shafaq Naaz सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं शमा सिकंदर Vahbiz Dorabjee बला की खूबसूरत अभिनेत्री हैं Avneet Kaur net worth kenisha awasthi Rashmi Desai का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है नेहा शर्मा (Neha Sharma) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं मोनालिसा का बोल्ड अंदाज उनके फोटोशूट में नज़र आया रश्मि देसाई (Rashami Desai) का बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया Famous soap opera star Robyn Griggs passed away हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपने फोटो शूट की वजह से चर्चा में है आजकल जानिये अभिनेत्री स्नेहा पॉल (Sneha Paul) के बारे में सब कुछ आलिया भट्ट (alia bhatt) की आने वाली फिल्मे कौन सी हैं मॉडल और अभिनेत्री शोभिता राणा (shobhita rana) के दीवाने हैं फैंस मलयालम फ़िल्मी दुनिया की बेहतरीन अदाकारा है इनिया (Iniya) बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं Ileana D’cruz खुशी गढ़वी (Khushi Gadhvi) के कर्वी फिगर के दीवाने है फैंस अपनी फ़िटनेस को ले कर संजीदा रहती हैं shweta tiwari अपनी निजी ज़िन्दगी सीक्रेट ही रखती हैं Anveshi jain सितंबर में पैदा हुए व्यक्तियों के प्रेम को समझ पाना बहुत मुश्किल है ओवरवेट Rashmi Desai ने सिर्फ वॉक करके घटाया अपना वज़न