जानिये मूलांक 1 वाले व्यक्ति कैसे होते हैं

मूलांक १

ग्रहों की बात की जाए तो 1 का अंक सूर्य का प्रतीक माना जाता है यह वह प्रारंभ है जिससे शेष अंक बनते हैं सभी अंकों का आधार एक है और समस्त जीवन का मूल भी एक ही है। यह 1 का अंक, जो कुछ भी रचनात्मक व्यक्तिगत और सकारात्मक है उसका प्रतिनिधित्व करता है।

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 कहलाएगा। ऐसी तारीख में पैदा हुए लोगों का सूर्य प्रबल होता है। आइए समझते हैं कि मूलांक 1 वाले लोगों की खास बातें क्या हैं।

मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व

मूलांक 1 नंबर वाले व्यक्ति दिल के बहुत साफ़ होते हैं। चूँकि इनका प्रभावी ग्रह सूर्य होता है, ये लोग सूर्य की तरह ऊर्जा से भरे होते हैं और इनमें काम करने की भरपूर शक्ति होती है। उनको हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहना भी अच्छा लगता है।

ऐसे स्त्री या पुरुष अपने कार्य में विशेष रूप से मौलिक रचनात्मक खोज करने वाले और अपने दृष्टिकोण में दृढ़ व्यक्ति होते है। लेकिन उसकी यही दृढ़ता कभी-कभी जिद की हद तक पहुंच जाती है। एक व्यक्ति के रूप में ऐसे लोग जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसे अंत तक निभाते हैं

ऐसे लोग बात-व्यव्हार में अक्सर कठोर लग सकते हैं, परन्तु अंदर से वे बहुत सरल ह्रदय के होते हैं और सबकी मदद करना चाहते हैं। वो जिससे प्यार करते हैं उसके प्रति समर्पित रहते हैं। कुछ लोगों में ये गुण स्वाभाविकता के साथ ज़्यादा प्रकट रूप से दिख जाते हैं और कुछ लोगों में ये गुण दबे हुए होते हैं, क्योंकि इन गुणों का विकास व्यक्ति के रहन-सहन और परिवेश पर भी निर्भर करता है।

ऐसे लोग प्रायः अपने विचारों में लीन रहते हैं और अपने आदर्शों की पूर्ति के बारे में योजना बनाते रहते हैं या उसे कार्यान्वित करने में जुटे रहते हैं। सामान्य तौर पर यह सभी बातें 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे सभी स्त्री पुरुषों पर लागू होती है।

लेकिन यह तथ्य विशेष रूप से 21 जुलाई से 28 अगस्त तक जन्मे व्यक्तियों पर खासतौर से लागू होते हैं। इस समय अवधि को राशि चक्र के अनुसार सूर्य का घर कहते हैं अर्थात इस समय राशि चक्र का स्वामी सूर्य होता है। इसके अलावा जो लोग 21 मार्च से 28 अप्रैल के बीच पैदा हुए होते हैं उनके व्यक्तित्व में भी यह सारी विशेषताएं पाई जाती हैं।

दरअसल सूर्य को इस काल में अत्यंत शक्तिशाली समझा जाता है। मूलांक 1 वाले व्यक्ति अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं, वह अपने उद्देश्य के मार्ग में पड़ने वाली बाधाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। उनका चाहे कोई भी कार्य, व्यवसाय अथवा व्यापार हो वह उसमें आगे बढ़ने में सफल होते हैं। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रहने की इच्छा ही नहीं रखते बल्कि इसके लिए वह प्रयत्न भी करते हैं।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें

मूलांक 1 नंबर वाले व्यक्ति मैनेजमेंट बहुत अच्छा करते हैं। चूँकि नंबर 1 प्रारंभिक होता है, ये लोग रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में सृजन करने की अद्भुत शक्ति होती है और वे किसी भी कार्य में पहल करने से हिचकते नहीं हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता, स्वतंत्र विचारधारा और मुश्किलों का हल खोजने की क्षमता जैसे गुण जन्मजात होते हैं।

ऐसे लोग किसी भी बात के सार को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। ये अगर कोई कार्य शुरू करते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। सूर्य प्रबल होने के कारण वो अपने आस-पास के लोगों पर अपना वर्चस्व रखते हैं और एक अच्छे लीडर भी साबित होते हैं।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें

इस अंक के प्रभाव वाले व्यक्ति अक्सर आलस्य का शिकार हो जाते हैं। ऐसा इनके स्वाभाव के कारण होता है क्योंकि इस तरह के लोगों को राजा की तरह ऐश्वर्य में जीना पसंद है। इस मूलांक वाले लोगों को टोका-टाकी पसंद नहीं होती, जिसके कारण वे कभी-कभी अन्य लोगों से छोटी-छोटी बातों से आहत होकर बुरा मान जाते हैं और बहस में पड़ जाते हैं।

ऊपरी तौर पर कठोर दिखने के कारण अक्सर इन व्यक्तियों को गलत समझ लिया जाता है जबकि ये दिल के सच्चे और अच्छे होते हैं। कई बार इनका व्यक्तित्व जिद्दी, घमंडी और अहंकारी होने के भी आसार होते हैं। किसी विभाग के अध्यक्ष अथवा संस्था के अध्यक्ष बनाए जाने पर वे चाहते हैं कि उनका सम्मान किया जाए और उनके अधीन काम करने वाले लोग उनके ही सहारे रहे।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के वैवाहिक सम्बन्ध 

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के संबंध 2, 4 और 7 की तारीखों को जन्मे व्यक्तियों के साथ रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त 11, 13, 16, 20, 22, 25 और 29 तथा 31 तारीखों में जन्मे हुए लोगों के साथ भी उनकी अच्छी निभ सकती है।

मूलांक 1 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ

इस मूलांक में जन्मे व्यक्तियों को अपनी दिनचर्या अनुशासित और नियमित रखने की ज़रूरत होती है। उचित दिशा में कार्य करना बहुत लाभदायक हो सकता है और इनके लिए महत्वपूर्ण कार्यों को करने की सबसे अच्छी पूर्व दिशा है।

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों को अपने समस्त आवश्यक या महत्वपूर्ण कार्य उन्हीं दिनों में करने चाहिए जो उनके अपने अंक के अनुकूल बैठते हो, उदाहरण के लिए 1, 19 और 28 तारीखें। उन्हें विशेष रूप से 21 मार्च से 28 अप्रैल और 21 जुलाई से 28 अगस्त की अवधि में इन तारीखों में अपने कार्य को करने से लाभ हो सकता है।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर

इस मूलांक के लोग अक्सर ट्रेंडसेटर होते हैं। इनके लिए लाभदायक प्रोफेशन हैं उद्योगपति, उच्च अधिकारी, पॉलिटिकल लीडर, IAS वा PCS अफसर, ब्यूटी क्वीन इत्यादि।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के लिए शुभ समय 

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के लिए सप्ताह में रविवार और सोमवार विशेष रुप से शुभ माने जाते हैं। यह रविवार और सोमवार विशेष रुप से 1, 10, 19 और 28 तारीखों में हो अथवा 11, 13, 16, 20, 22 और 25, 29 तथा 31 तारीखों पर पढ़ते हो तो अधिक शुभ माने जाते हैं।

मूलांक 1 अंक वाले लोगों के लिए शुभ रंग एवं रत्न 

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के लिए पीले, सुनहरे, भूरे, तांबे एवं सोने की आभा वाले रंग शुभ माने जाते हैं। रत्नों में इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, और इनके रंगों वाले सभी कीमती पत्थर शुभ फल देने वाले होते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों को यदि संभव हो तो शरीर पर अपनी त्वचा को छूता हुआ अंबर धारण करना चाहिए जैसे अंबर की अंगूठी या अंबर का लॉकेट।

मूलांक 1 वाले कुछ  विश्वप्रसिद्ध व्यक्ति 

मूलांक 1 वाले व्यक्ति जो प्रसिद्ध हुए उनमें से कुछ प्रमुख हैं इंदिरा गांधी, एलेग्जेंडर, एनी बेसेंट, अमेरिकन प्रेसिडेंट विल्सन, क्वीन अलेक्जेंड्रा, अमेरिकन प्रेसिडेंट गारफील्ड, मुकेश एवं नीता अम्बानी, रतन टाटा, लेनिन, मार्टिन लूथर किंग, बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, प्रिंसेस डायना आदि है।

मूलांक 1 वालों के लिए सारांश 

देखा आपने, यह नंबर एक बहुत ही पावरफुल नंबर है और इस अंक के प्रभाव वाले लोगों का व्यक्तितित्व प्रभावशाली होता है। इनके अंदर दूसरों से अपना काम कराने की कुशल क्षमता होती है। उन्हें पता होता है कि अपने सपनों को हकीकत में कैसे बदलना है, इसलिए वे अधिकतर अपने कार्यक्षेत्र में बेहद सफल एवं धनवान बनते हैं।

Sharwari Gujar Shafaq Naaz सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं शमा सिकंदर Vahbiz Dorabjee बला की खूबसूरत अभिनेत्री हैं Avneet Kaur net worth kenisha awasthi Rashmi Desai का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है नेहा शर्मा (Neha Sharma) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं मोनालिसा का बोल्ड अंदाज उनके फोटोशूट में नज़र आया रश्मि देसाई (Rashami Desai) का बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया Famous soap opera star Robyn Griggs passed away हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपने फोटो शूट की वजह से चर्चा में है आजकल pooja hegde age janhvi kapoor boyfriend name 2022 जानिये अभिनेत्री स्नेहा पॉल (Sneha Paul) के बारे में सब कुछ आलिया भट्ट (alia bhatt) की आने वाली फिल्मे कौन सी हैं मॉडल और अभिनेत्री शोभिता राणा (shobhita rana) के दीवाने हैं फैंस मलयालम फ़िल्मी दुनिया की बेहतरीन अदाकारा है इनिया (Iniya) बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं Ileana D’cruz खुशी गढ़वी (Khushi Gadhvi) के कर्वी फिगर के दीवाने है फैंस अपनी फ़िटनेस को ले कर संजीदा रहती हैं shweta tiwari अपनी निजी ज़िन्दगी सीक्रेट ही रखती हैं Anveshi jain सितंबर में पैदा हुए व्यक्तियों के प्रेम को समझ पाना बहुत मुश्किल है ओवरवेट Rashmi Desai ने सिर्फ वॉक करके घटाया अपना वज़न