जब नोरा फतेही 3 वर्षों तक अपने घर में बंद रहीं थी

nora fatehi6-min

कनाडा देश की निवासी बॉलीवुड की ब्यूटीफुल विदेशी एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के आज कई प्रशंसक हैं। रुपहले पर्दे पर एक के बाद एक दर्शकों को कई धमाकेदार प्रस्तुति मदहोश कर रही है। लेकिन क्या जानते हैं कि जब नोरा फतेही बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने आई थी तो उसे हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी।

बिना हिंदी जाने उनका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में टिक पाना नामुमकिन था। लेकिन वहां अपनी मेहनत और ट्रेनिंग के बल पर उसने असंभव को भी संभव कर दिखाया। अब आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नोरा फतेही 3 वर्षों तक अपने घर में इसलिए कैद रही क्योंकि उसे हिंदी बोलना नहीं आता था।

उन 3 वर्षों में उसकी कोई सोशल लाइफ नहीं थी। न कोई दोस्त न मित्र केवल वह और उनका बॉलीवुड में पहुँचने का जुनून सदा उनके साथ रहता था। यह वह समय था जब लोग इस सात समंदर पार से आई एक्ट्रेस की चमक से अनजान थे। उस समय नोरा फतेही एक मात्र लक्ष्य था हिंदी सीखना। क्योंकि उस मोरक्कन कनेडियन डांसर और मॉडल का एकमात्र उद्देश्य भारत वासियों के दिलों में अपनी जगह बनाना था।

इसलिए नोरा फतेही ने अपने लिए एक हिंदी प्रशिक्षक रखा जो उनको घर आकर हिंदी की ट्यूशन देता था। यह 3 वर्ष वह थे जो नोरा फतेही के लिए बहुत कठिन थे। क्योंकि कभी-कभी उसका धैर्य टूट जाता था। उसे लगता था कि वह कभी हिंदी नहीं सीख पाएगी। इसलिए उसे वापस कनाडा चले जाना चाहिए।

लेकिन फिर वह अपनी हिम्मत बांधती और फिर जुट जाती हिंदुस्तान की भाषा को अपनी भाषा बनाने की जिद में। उसने लगातार तीन साल बहुत कड़ी मेहनत की। नोरा फतेही दिन भर टी वी के सामने बैठकर बोले जाने वाली हिंदी सुना करती। टेलीविजन पर बोले जाने वाले ऐसे शब्द और वाक्य जो उसे कठिन लगते थे, उसे वह अपनी नोटबुक पर लिख कर रख लेती थी।

जब उसका हिंदी प्रषिक्षक आता था तो वह हिंदी के उन शब्दों को अपने ट्यूटर से पूछती थी। धीरे-धीरे उसकी मेहनत रंग लाई और उसने हिंदुस्तान की भाषा को सीखकर ही दम लिया। आज भी जब नौरा फतेही हिंदी बोलती है तो कभी-कभी उसकी जबान लड़खड़ा जाती है।

जब ‘साकी साकी’ डांस की शूटिंग के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट को बुलाना पड़ा

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अत्यंत नाजुक और छरहरी काया वाली नोरा फतेही के लिए उस समय फिजियोथैरेपिस्ट बुलाना पड़ा जब वह फेमस सॉन्ग ‘साकी साकी’ की शूटिंग कर रही थी। नौरा फतेही बताती हैं कि उस डांस के स्टेप्स ने उसके शरीर को तोड़ कर रख दिया था। जिसके कारण उनके शोल्डर, और कमर आदि में असहनीय दर्द शुरू हो गया था।

जिसके बाद उन्हें अपने इस डांस की शूटिंग के हर दिन फिजियोथैरेपिस्ट को घर बुलाना पड़ता था। जो उनके बॉडी पेन के रिलीफ के लिए उन्हें एक्सरसाइज करा था। हॉट नोरा फतेही हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अपनी खूबसूरती और टैलेंट का जादू बिखेर रही है। जिसके कारण भारी संख्या में उनके फैंस भारत में हो गए हैं।

उनके आइटम सॉन्ग दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा देते हैं। साकी साकी, दिलबर कमरिया आदि सॉंग ने बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है। आज हर कोई उनकी अदाओं का दीवाना है। नोरा फतेही ने हिंदी फिल्म ‘रोर टाइगर्स ऑफ सुंदरवन्स’ से धमाकेदार कदम बॉलीवुड में रखा और फिर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ गयीं।

Nora5-minनोरा फतेही की फिल्मों में रोर (2014), बाहुबली द बिगनिंग (2015), बाटला हाउस (2019), स्ट्रीट डांसर 3D (2020) आदि प्रमुख हैं। 6 फरवरी 1992 को कनाडा में पैदा होने वाली नोरा फतेही को अपनी स्टूडेंट लाइफ से ही नृत्य और अभिनय में जबरदस्त लगाव था। उनके जीवन का स्वप्न हिंदुस्तान के दर्शकों दिलों में राज करने का था जो उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से पूरा कर लिया है़।

नोरा फतेही का ‘गर्मी’ वाला डांस आज भी फैंस को पसीने- पसीने कर देता है़। नोरा फतेही निकट भविष्य में ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया ‘में नजर आएंगी। वर्ष 2021 में उनका वीडियो ‘छोड़ देंगे’ में उनके ठुमके और पहनावा फैंस को बहुत लुभा रहा हैं। नोरा फतेही का कातिलाना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Nora-Fatehi2-min

पिछले दिनों नोरा फतेही का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ जब उन्होंने करीना कपूर के बेटे से मजाकवश शादी करने की बात की। उसके बाद तो सोशल मीडिया पर इस समाचार को मिर्च-मसाला लगाकर पेश किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह 29 वर्षीय  ब्यूटीफुल फिल्म एक्ट्रेस अभी अविवाहित है़। अपने रंग और रूप का जादू बिखेरने वाली बॉली वुड की इस डांसर को चाहने वाले लाखों की संख्या में हैं। देखते हैं कब किसे यह अपने लाइफ पार्टनर के रूप में पसंद करती है।

Shafaq Naaz सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं शमा सिकंदर Vahbiz Dorabjee बला की खूबसूरत अभिनेत्री हैं Avneet Kaur net worth kenisha awasthi