जानिये मूलांक 4 वाले लोग कैसे होते हैं

moolank 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 कहलाएगा। इन तारीखों में पैदा हुए लोगों के मूलांक का स्वामी राहु होता है। आइए देखते हैं कि मूलांक 4 वाले लोगों की खास बातें क्या हैं।

मूलांक 4 वाले लोगों का स्वाभाव

ऐसे व्यक्तियों की आँखों में विशेष चमक होती है। इनके जीवन में अचानक परिवर्तन दिखता है, जैसे अचानक ये अमीर होते हैं और अचानक ये गरीब हो जाते हैं। अचानक इन्हें लाभ होता है और अचानक इन्हें हानि होती है। अचानक इन्हें प्रसिद्धि और अचानक ही इन्हें बदनामी मिलती है।

ऐसे व्यक्ति थोड़े मनमौजी प्रवृत्ति के होते हैं, ये बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं हालाँकि ये जल्द ही शाँत भी हो जाते हैं। ये गुप्त विद्याओं में भी रूचि रखते हैं। इनका कारक ग्रह राहु भ्रम का प्रतीक होता है और राहु सर का हिस्सा भी होता है। ऐसे व्यक्ति भ्रम में रहते हैं या फिर उनके दिमाग में दाँव-पेंच चलते रहते हैं।

क्या मूलांक 3 वाले लाइफ पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं

4 अंक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें

साहस और निडरता में इनका कोई सामना नहीं कर सकता। इनका विवाहित जीवन भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि मूलांक 4 के व्यक्ति काफी वफादार होते हैं। ये अपने परिवार का भी काफी ख्याल रखते हैं। वे किसी भी समस्या की जड़ में जाते हैं और हर एक बात में उनका नजरिया गहराई से देखने का होता है। ये लोग बहुत हंसमुख होते हैं और दूसरों को ख़ुशी बाँटने में विश्वास करते हैं। इनके ऊपर माँ सरस्वती की कृपा जल्दी होती है और ये अपनी वाणी पर भी अच्छा नियंत्रण कर सकते हैं।

4 अंक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें

इस अंक वाले लोगों को दिखावा करना ज़्यादा पसंद होता है, इसलिए ये अक्सर फ़िज़ूलखर्च करते हैं। ये लोग बहुत भावुक होते हैं और रिश्ते नहीं निभा पाते। ये मुंहफट होते हैं, साफ बात करते हैं और किसी के भी मुँह पर कुछ भी बोल देते हैं। अक्सर इनकी अपने भाई-बहनों से नहीं बनती। इन्हें अनुशासन पसंद नहीं होता और अपने फायदे के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। इनमें धैर्य की भी कमी होती है और अक्सर इन्हें मष्तिष्क से जुड़े रोग या अनिद्रा की तक़लीफ़ हो जाती है।

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ

इस अंक वाले लोगों के जीवन में उतार-चढाव आते  रहते हैं और जीवन संघर्षपूर्ण रहता है, इसलिए इनको अपनी हिम्मत और इच्छा शक्ति बनाए रखनी चाहिए। इन्हें BP की बीमारी होने की संभावना रहती है, इसलिए उन्हें अपने मन को शाँत रखना चाहिए और जल्दी परेशान नहीं होना चाहिए।

4 अंक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर

इस मूलांक वाले लोगों के लिए वकालत, व्यापार, मैकेनिक, कवि, लेखक, राजनीति, वैज्ञानिक और इंजीनियर जैसे कार्यक्षेत्र उपयुक्त रहते हैं। इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं माइकल फैराडे, एस रामानुजम, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मुहम्मद इक़बाल (शायर), सर आर्थर कॉनन डॉयल (शरलॉक होम्स के लेखक), ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, भारत कोकिला कवियित्री और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू, इत्यादि।

मूलांक 2 वाले काफी रोमांटिक होते हैं

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और लाभदायक रंग

इनके लिए रविवार, सोमवार और शनिवार अच्छे दिन होते हैं। अंकों में इनके लिए 1, 2, 4, 7 और 8 अंक अच्छे होते हैं। इनके लिए शुभ रंग होंगे भूरा, खाकी और नीला। इस अंक के लोगों को गोमेद और नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

[नोट: जैसा कि अतीत की कई घटनाओं में देखा गया है, नीलम एक खतरनाक रत्न साबित हो सकता है, इसलिए इसको रत्न विशेषज्ञ से मिलकर उनकी सलाह से ही धारण करें। यदि वो आपको नीलम धारण करने की सलाह देते हैं तो यह जांच लें कि यह आपको सूट करता है कि नहीं। ये टेस्ट करने के लिए आप इसको एक दिन पॉकेट में रख कर वा रात में सोते समय तकिये के नीचे रख कर सोयें। सब ठीक रहने पर और यदि आप अच्छा महसूस कर रहे हैं, तभी इसको धारण करें]

हम देख सकते हैं कि इस मूलांक के बहुत महान लोग दुनिया में हुए जिनके पास अभिव्यक्ति की विशेष शक्तियां थीं। ऐसे व्यक्ति थोड़े ज़िद्दी ज़रूर होते हैं, परन्तु जब ये अपनी नेगेटिव बातों पर काबू करके अपनी मज़बूत इच्छाशक्ति से जब कोई कार्य करते हैं, तो निश्चित रूप से वे जीवन में महानता प्राप्त करते हैं।