जानिये मूलांक 7 वाले लोग कैसे होते हैं

जानिये मूलांक 7 वाले लोग कैसे होते हैं

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 कहलाएगा। इन तारीखों में पैदा हुए लोगों के मूलांक का स्वामी केतु होता है। आइए देखते हैं कि केतु ग्रह से प्रभावित मूलांक 7 वाले इन लोगों की खास बातें क्या हैं।

मूलांक 7 वाले लोगों का स्वाभाव

केतु को छाया ग्रह माना जाता है और यह बिना सिर के होते हैं यानि इनकी आकृति में है सिर्फ धड़। अतः 7 मूलांक वाले लोग अपने अंतरमन की सुनते हैं और अपने मन की ही करते हैं। इन्हें दुनियादारी से ज़्यादा मतलब नहीं होता। इन्हें घूमना-फिरना भी बहुत पसंद होता है।

मूलांक 7 के व्यक्ति हर समय कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, इसलिए ये लोग बहुत रिज़र्व्ड रहते हैं। आप जब इस मूलांक वाले किसी व्यक्ति से मिलेंगे तो उन्हें आप अक्सर अंतर्मुखी यानि इंट्रोवर्ट स्वाभाव का पायेंगे।

7 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें

इस अंक वाले लोगों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये अपने जीवन के उद्देश्य को ईमानदारी से तलाशते हैं। यदि ये लोग मैडिटेशन यानि ध्यान योग को करने लगें तो इनको अच्छे पूर्वाभास होने लगते हैं। एक और अच्छी बात ये है कि मूलांक 7 वाले धार्मिक होते हैं परन्तु ये धर्म की रूढ़िवादिता को नहीं मानते।

मूलांक 6 वाले बहुत ईमानदार और निश्छल होते हैं

इन्हें आडम्बर पसंद नहीं होता और इसलिए इनको हर बात की अच्छी समझ होती है। यही कारण है कि अंक 7 के व्यक्ति बहुत अच्छे सलाहकार होते हैं। आप इस मूलांक के किसी व्यक्ति से मिलेंगे तो पायेंगे कि वो बहुत नेकदिल और दयालु होंगे, उन्हें अन्याय बिल्कुल पसंद नहीं होता।

7 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें

ज़रूरत से अधिक सीधे और भोले-भाले होने के कारण ये सब पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं और कई बार धोखा खा जाते हैं। जीवन के शुरुआती दिनों में इन्हें असफलता मिलती है, अतः अक्सर डिप्रेशन का शिकार भी होना पड़ता है। ऐसे स्वाभाव के कारण इनको वैराग्य होने की संभावना रहती है। कभी-कभी नासमझी और भ्रम की भावना से इन लोगों में आत्महत्या करने की भी प्रवृत्ति बन जाती है।

मूलांक 5 वाले व्यक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं

मूलांक 7 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ

ये लोग अक्सर बिना सोचे-समझे बोलते हैं और सीधे-सादे स्वाभाव के कारण अक्सर ये गलत लोगों पर अन्धविश्वास कर लेते हैं, जिसके कारण इनको धोखा खाना पड़ता है। इसलिए इनको व्यावहारिक समझ रखने की कोशिश करनी चाहिए और लोगों के आडम्बर को पहचानना सीखना चाहिए। इनको अपनी काबिलियत पर मज़बूत विश्वास रखना चाहिए और हिम्मत कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

7 अंक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर

इस मूलांक वाले लोगों के लिए वैज्ञानिक, ज्योतिषी, अंकशास्त्री, रेकी व्यवसायी, टैरो कार्ड रीडर, प्राकृतिक चिकित्सक, शोधकर्ता, इत्यादि जैसे कार्यों में सफलता पा सकते हैं। कलात्मकता और सामाजिक कार्यों में भी मूलांक 7 के लोग अच्छे होते हैं।

इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं लेखक चार्ल्स डिकेंस, कवि विलियम वर्ड्सवर्थ, वैज्ञानिक मैडम मैरी क्यूरी, महान अभिनेता चार्ली चैपलिन, पंडित मदन मोहन मालविया, वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन, महान चित्रकार पिकासो, शाहिद कपूर, कैटरीना कैफ और सैफ अली खान, इत्यादि।

मूलांक 7 वाले लोगों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और लाभदायक रंग

इनके लिए रविवार, सोमवार और बुधवार अच्छे दिन होते हैं। अंकों में इनके लिए 1, 2 और 7 अंक अच्छे होते हैं। इनके लिए शुभ रंग होंगे हल्का हरा, नीला, ग्रे और सफ़ेद। इन लोगों को काले रंग का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।

मूलांक 7 वाले लोगों के लिए सारांश 

हम देख सकते हैं कि इस मूलांक के लोगों को अपनी अच्छी अभिव्यक्ति और स्मार्ट तरीके से बात-व्यवहार करने की विशेष आवश्यकता होती है। यदि ये मैडिटेशन, ध्यान और योगासन जैसे प्रयासों से अपने अंतर्मन को निखार लें और साध लें तो इन्हें अपने जीवन में महानतम ऊँचाइयाँ ज़रूर प्राप्त होंगी।