जानिये मूलांक 5 वाले लोग कैसे होते हैं

मूलांक 5

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 कहलाएगा। यदि आप ऐसी तारीख में पैदा हुए हैं तो आपका स्वामी ग्रह बुध होगा। आइए देखते हैं कि मूलांक 5 वाले लोगों की खास बातें क्या हैं।

मूलांक 5 वाले लोगों का स्वाभाव

इस मूलांक वाले लोग नयी-नयी योजनायें बनाते रहते हैं और इनके पास नए-नए आईडिया होते हैं। ये लोग शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम करने में विश्वास रखते हैं। इनका स्वाभाव परिवर्तनशील होता है, अतः ये बहुत देर तक एक ही मनःस्थिति में नहीं रहते।

ऐसे व्यक्ति अपनी गलतियाँ भी जल्द ही स्वीकार कर लेते हैं। आप यदि किसी मूलांक 5 वाले व्यक्ति से मिलेंगे तो आप पायेंगे कि उन्हें सजने संवरने का शौक होगा और वे अपने घर को भी सुसज्जित रखते होंगे। इस अंक के लोग सुनते सबकी हैं पर करते अपने मन की ही हैं।

5 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें

बुध ग्रह को बुद्धि का देवता माना जाता है और इसलिए इस मूलांक वाले व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इस अंक के लोग कर्मशील होते हैं और ये अपना कार्य ईमानदारी से करते हैं। इनमें अनुशासन बहुत होता है, इसलिए ये एक अच्छे टीम मेंबर साबित होते हैं और इनके काम की सराहना भी बहुत होती है।

अपने इरादों पर ये अटल रहते हैं। इनको खुश रहना और दूसरों को खुश करना बहुत पसंद होता है, इसलिए मूलांक 5 वाले व्यक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ये सबकी सहायता करने में विश्वास रखते हैं और बड़े ही मिलनसार होते हैं, इसलिए इनके कई मित्र होते हैं। ये लोग बुद्धिबल से धन कमाते हैं तो इसलिए इन्हें धन की कमी नहीं रहती।

5 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें

इस मूलांक के लोग बहुत जल्दी तनाव में आ जाते हैं और बहुत जल्दी क्रोधित हो जाते हैं। मूलांक 5 वाला कोई व्यक्ति आपसे नाराज़ हो जाए तो सावधान रहे क्योंकि इनमें बदला लेने की प्रवृत्ति होती है। अक्सर जल्दी और आसानी से सफलता मिल जाने के कारण मूलांक 5 के व्यक्ति अहंकारी भी हो जाते हैं और कभी-कभी थोड़े से अड़ियल भी। तनाव के कारण ऐसे व्यक्ति अनिद्रा रोग से पीड़ित हो सकते हैं। इन्हें पेट, सिर या आँखों से संबंधित बीमारी होने की संभावना रहती है।

बहुत तेज़ दिमाग़ होता है मूलांक 3 वालों का

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ

इस मूलांक के लोगों में चूँकि तनाव जल्दी होने की प्रवृत्ति होती हैं, इसलिए इन लोगों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान इत्यादि ज़रूर करना चाहिए। सादा भोजन और संतुलित जीवन इनके लिए सबसे अच्छा है पर ऐसा कर पाना इनके स्वाभाव के विपरीत है। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है परन्तु इनके अस्थिर स्वाभाव के कारण अक्सर इनके प्रेम संबंध विफल रहते हैं, इसलिए इन्हें विचारों में स्थिरता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

5 मूलांक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर

इस मूलांक वाले लोग एक अच्छे ऐक्टर, शिक्षक, मैनेजर, जज हो सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में इनके लिए अच्छे अवसर होते हैं, क्योंकि ये किसी को भी जल्दी ही प्रेरित कर लेते हैं। ये रिस्क लेने को तैयार रहते हैं, अतः ये एक अच्छे व्यापारी भी बन सकते हैं।

इस मूलांक के लोग वाक्पटु भी होते हैं, इसलिए BPO से जुड़े काम, सेक्रेटरी, काउन्सलिंग, स्टॉक मार्केट, इत्यादि भी इनके लिए बहुत अच्छा करियर साबित हो सकता है। बुद्धि के देवता बुध ग्रह से प्रभावित होने के कारण ये एक अच्छे लेखक भी बन सकते हैं।

गुप्त विद्याओं में रूचि रखते हैं मूलांक 4 वाले

इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं पं. जवाहरलाल नेहरू, भगवान बुद्ध, डॉ एस राधा कृष्णन, विलियम शेक्सपियर, अल्बर्ट आइंस्टीन, ड्वाइट डेविड आइजनहोवर, दीपिका पादुकोण, राज कपूर, आमिर ख़ान, इत्यादि।

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और लाभदायक रंग

इनके लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। अंकों में इनके लिए 1, 3, 5, 7 और 8 अंक अक्सर इनके लकी नंबर साबित होते हैं। सफ़ेद, स्लेटी, हल्का भूरा रंग और हरा इनके लिए शुभ रंग माने जाते हैं। इस अंक का स्वामी बुध होने के कारण इस मूलांक वाले लोगों के लिए रत्नों में पन्ना और हीरा पहनना बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए सारांश

इस अंक के लोगों को आप गुणों की खान कह सकते हैं, हालांकि मनुष्य हैं तो कुछ कमजोरियाँ भी होंगी ही। ऐसे लोग यदि ठान लें तो कोई भी कार्य इनके लिए असंभव नहीं है, क्योंकि इनके पास बेजोड़ बुद्धिमत्ता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति होती है।

Shafaq Naaz सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं शमा सिकंदर Vahbiz Dorabjee बला की खूबसूरत अभिनेत्री हैं Avneet Kaur net worth kenisha awasthi