अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, अपनी संयुक्त संपत्ति के साथ खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में सबसे अमीर जोड़ी हैं

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन प्रतिभाशाली और खूबसूरत ऐक्ट्रैसेस में से हैं जिन्हें वन टेक एक्ट्रेसेज माना जाता है यानि वो एक ही बार में अच्छा शॉट दे देती हैं। तो, हाल ही में एक बेटी की मां बनीं मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा की जिंदगी की किताब के कुछ रोचक पन्ने खोलते हैं और देते हैं आपको उनके बारे में कुछ खास जानकारियाँ।

अनुष्का शर्मा आयु (Anushka Sharma Age)

अयोध्या में पैदा हुईं और बेंगलुरू में पली-बढ़ी अनुष्का कुछ ही दिन पहले 33 की हुई हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा, एक सेना अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि उनकी माँ, आशिमा शर्मा, एक गृहिणी हैं और गढ़वाली हैं। उनके बड़े भाई फिल्म निर्माता कर्णेश शर्मा हैं, जो पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। अनुष्का के अनुसार, “मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि मैं एक अभिनेता होने से भी ज्यादा एक सेना अधिकारी की बेटी हूं।”

अनुष्का ने बेंगलुरू के आर्मी स्कूल से पढ़ाई करी और माउन्ट कार्मेल कॉलेज से बीए किया। उसके बाद वो मुंबई चली गयीं और स्टाइल कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के एलीट मॉडल मैनेजमेंट में ट्रेनिंग की और मॉडल बन गयीं।

Anushka-Sharma height

अनुष्का की कदकाठी और फिटनेस (Anushka Sharma Height)

अनुष्का शर्मा का वजन 55 किलो और लम्बाई 5 फीट 9 इंच है। कोई आश्चर्य नहीं कि इतनी परफैक्ट फिगर के साथ वो एक परफैक्ट मॉडल मानी जाती हैं। अनुष्का की लम्बाई का एक मजेदार किस्सा ये है कि जब भारतीय क्रिकेट कैप्टेन विराट कोहली को शादी के पहले डेट पे मिलने जातीं थीं तो ध्यान रखती थीं की कम ऊँचाई वाली सैंडल पहनें जिससे उनसे कम लम्बे विराट कोहली को शर्मिंदगी महसूस न हो। अनुष्का ने 2015 में शाकाहार को अपनाया और वो आहार के अनुशासन और एक्सरसाइज के साथ अपनी फिटनेस का बहुत ज़्यादा ध्यान रखती हैं।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली की चर्चित शादी (Anushka Sharma and Virat Kohli)

विराट से पहले फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान अनुष्का का फिल्म के हीरो रणवीर सिंह के साथ अफेयर हुआ था जो कुछ साल चला। दोनों ने साथ में कुछ अच्छी फिल्में भी दीं। उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि ऐक्टिंग से ले कर हर छोटी बात में दोनों के बीच विचारों का मतभेद था, जैसे उदहारण के लिए अनुष्का एक टेक में शॉट देती थीं तो वहीँ रणवीर का तरीका मेथड ऐक्टिंग और किसी भी चीज़ को कई बार करके परफैक्शन करने का था।

Anushka Sharma Hottest

रणवीर के बाद कुछ अंतराल के बाद विराट के साथ कुछ सालों तक उन्होंने डेटिंग की, फिर उनके साथ भी मतभेद हुए और ब्रेक-अप हो गया। परन्तु कुछ महीनों बाद दोनों में सुलह हुई और फिर से मिलने लगे। अबकी बार विराट और अनुष्का ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया।

विरुष्का (जैसा कि प्रशंसक उन्हें प्यार से बुलाते हैं) कथित तौर पर अपनी 1200 करोड़ (Anushka Sharma net worth) की संयुक्त संपत्ति के साथ खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में सबसे अमीर जोड़ी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर देविका नारायण को शादी की प्लानिंग (Anushka Sharma wedding) की ज़िम्मेदारी दी और प्रबंधन किया शादी स्क्वाड की टीम ने।

जब उनकी शादी इटली के टस्कनी स्थित दुनिया के दूसरे सबसे महंगे हॉलिडे डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोशिएटो लक्ज़री रिट्रीट [फोर्ब्स] में हुई तो उन्होंने हाई-प्रोफाइल भारतीय शादियों में एक नया मानदंड स्थापित किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लक्ज़री रिट्रीट में एक इंसान के एक सप्ताह ठहरने की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होती है और विरूष्का की शादी में 42 अतिथि शामिल थे, जो इस लक्ज़री रिट्रीट में ठहरे थे।

अनुष्का शर्मा बेबी (Anushka Sharma daughter)

अब इस साल 11 जनवरी, 2021 को विरूष्का एक प्यारी सी बच्ची वामिका के माँ-बाप बने जिसकी एक झलक पाने के लिए मीडिया और पैपाराजी [paparazzi] में होड़ मच गयी। विरूष्का ने मीडिया से उनकी प्राइवेट लाइफ में दखल ना देने और उनकी नवजात बेटी की फोटो ना लेने की कई बार अनुरोध किया है।

अनुष्का शर्मा की उल्लेखनीय फिल्में और प्रोडक्शन वर्क (Anushka Sharma movies)

अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म 2008 में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख़ खान के साथ काम करने का मौका मिलने से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हुई। यह फिल्म उस साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म बनी।

इस फिल्म में उनके काम की काफी प्रशंसा भी हुई परन्तु उस समय के जाने माने आलोचक टाइम्स ऑफ़ इंडिया के निखत काज़मी को उनकी ऐक्टिंग में दम नज़र नहीं आया था। उन के मुताबिक “उनकी ऐक्टिंग में कोई करिश्मा नहीं है और वो बड़ी मुश्किल से ही आपका ध्यान खींच सकती है।”

Anushka Sharma photo

जल्दी ही, 2010 में नए हीरो रणवीर सिंह के साथ यश राज बैनर की ही उनकी फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ ने सफलता के झंडे गाड़े जिसके लिए उन्होंने पंजाबी बोलना सीखा था। अपने फेवरेट हीरो शाहरुख़ खान के साथ काम करने का उन्हें दोबारा मौका मिला 2102  में यश राज बैनर की ही एक और फिल्म ‘जब तक है जान’ में जिसमें उनके साथ लीडिंग ऐक्ट्रैस कैटरीना कैफ भी थीं।

यह फिल्म ना केवल बड़ी हिट साबित हुई बल्कि इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रैस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला और ये उस साल की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बनी। अनुष्का अब बॉलीवुड की बहुत ही सफल और सबसे ज़्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी थीं।

virushka

फिर भी, कुछ आलोचक उनको मुंहफट और ज़्यादा बोलने वाली लड़की के रोल में स्टीरियोटाइप्ड मानते रहे। आगे आने वाली कुछ फिल्मों जैसे ‘पीके’, ‘एनएच10’ और ‘सुई धागा’  में ज़बरदस्त ऐक्टिंग के बलबूते वो बहुत हद तक इस इमेज को तोड़ने में कामयाब रहीं और दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनायी।

अनुष्का ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्टेट फ़िल्म्ज़ भी शुरू की और एनएच10 उनकी प्रोड्यूसर के तौर पर पहली फिल्म थी जो 2015 की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम के लिए कुछ वेब सीरीज़ भी बनायीं जो बहुत पसंद की गयीं।

Anushka Sharma Hot

सामाजिक कार्यों में अनुष्का के प्रयास

अनुष्का और विराट कोहली का सामाजिक कार्यों में भी बहुत योगदान रहता है। अनुष्का, अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ स्माइल फॉउंडेशन को सपोर्ट करती हैं जो समाज के गरीब दलित और अनाथ बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता है। वो LGBT लोगों के अधिकारों के लिए हमेशा खुल कर समर्थन देती हैं और PETA के साथ घायल और आवारा पशुओं की मदद के लिए व्यापक रूप से काम करती रही हैं।

खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा फिल्म जगत में और दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान रखती हैं। वो 2012 से लगातार ‘फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100’ लिस्ट में रहती हैं और 2018 में जब वो 29 साल की थीं तो एशिया की ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30’ में शामिल की जाने वाली एकमात्र बॉलीवुड ऐक्ट्रैस थीं, जो कि एक बड़ा सम्मान है।

दर्शकों को हमेशा उनकी फिल्मों का इंतज़ार रहता है। आने वाले सालों में अनुष्का से फिल्म इंडस्ट्री को अच्छे रोल्स की उम्मीदें हैं। बेहतरीन ऐक्ट्रैस होने के साथ वो एक बेहतरीन इंसान भी हैं जो उनके सामाजिक कार्यों से साफ़ नज़र आता है और शायद इसीलिए दर्शकों के दिलों में उनके लिए एक खास स्थान है।