श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भारत की एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेत्री हैं। श्वेता, टीवी की दुनिया के बहुचर्चित रियलिटी शो बिगबॉस सीजन 4 की विजेता भी रह चुकीं हैं।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का जन्म 4अक्टूबर 1980 को उत्तर-प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक और माँ का निर्मला है। उनका एक भाई है जिनका नाम है निधान तिवारी।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पहली शादी राजा चौधरी से हुई, जिससे उन्हें एक बेटी 'पलक' हैं। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी, और दोनों अलग हो गये। श्वेता की दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई है।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1999 में की जब उन्होंने छोटे पर्दे के प्रसिद्ध चैनल दूरदर्शन के धारावाहिक कलीरें (Kaleerein) में एक बेटी के किरदार को निभाया।

इसके कुछ समय बाद ही श्वेता (Shweta Tiwari) को दूरदर्शन में ही अपना दूसरा प्रोजेक्ट मिल गया। ये प्रोजेक्ट एक धारावाहिक था जिसका नाम था 'आने वाला पल'। बाद में ये धारावाहिक DD मेट्रो पर प्रसारित हुआ।

इसके बाद श्वेता (Shweta Tiwari) टीवी धारावाहिक 'कहीं किसी रोज़' में भी दिखायीं दीं, लेकिन फाइनली उन्हें घर-घर पहचान दिलाई, एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कसौटी जिन्दगी की' ने।

इसके बाद श्वेता, एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के कई शो में नजर आयीं। उन्होंने कई सारे रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया जिसमे 'इस जंगल से मुझे बचाओ' और 'बिगबॉस' जैसे शो शामिल हैं।

2010 में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने रियलिटी शो बिगबॉस के चौथे सीजन में हिस्सा लिया। 8 जनवरी 2011 को वह इस शो की विजेता घोषित की गयी। इस तरह से वो, रियलिटी शो बिगबॉस की पहली महिला विजेता बनी।

श्वेता ने छोटे पर्दे के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी काफी धाक जमायी है। रवि किशन के साथ 'हमार सइंया हिंदुस्तानी' और मनोज तिवारी के साथ 'कब अइबू अँगनवा हमार' उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में से एक हैं।

श्वेता तिवारी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से सम्बन्ध रखती हैं। वो सरयूपारीण ब्राह्मण हैं। लेकिन उनकी परवरिश मायानगरी मुंबई में हुई। उन्होंने दो शादियाँ की लेकिन दुर्भाग्य से दोनों असफल रहीं।

श्वेता तिवारी अपनी फ़िटनेस को ले कर संजीदा रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि बेटे को जन्म देने के बाद उनका वज़न काफी बढ़ा हुआ था, जिसे उन्होंने संतुलित खानपान और व्यायाम से, तेजी से घटाया