बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनवाएं

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनवाएंयदि परिवार में बच्चे के जन्म लेने के साथ ही हम इस बात के लिए जागरूक हो जायें कि जल्द नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो बाद में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बच्चे के जन्म के 21  दिन के अंदर उनके मां-बाप या अभिभावक द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने पर प्रक्रिया आसान रहती है। साथ ही उस समय यह कार्य निशुल्क होता है।

आज हम इस लेख में ऐसे भारतीयों के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात करने जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। क्योंकि हर प्रदेश की ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट अलग-अलग होती है। यदि आप यू पी के रहने वाले हैं और आपके घर में कोई नवजात शिशु पैदा हुआ है या होने वाला है तो यह लेख आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को जानकर कार्यालयों के चक्कर लगाने से बच जाएंगे। साथ ही आप घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटॉप या पीसी के माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

यदि आप अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो ऐसी  स्थिति में आप नीचे दिए गए आवश्यक प्रमाण पत्रों को स्कैन कर तैयार रखें, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करने की दशा में उनकी आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय माता-पिता या अभिभावक के आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • वोटर आई डी कार्ड यदि आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप वोटर आई डी भी लगा सकते हैं, क्योंकि इस डॉक्यूमेंट में भी आपसे संबंधित सारी जानकारी होती है।
  • अस्पताल का प्रमाण पत्र बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल का प्रमाण पत्र एक अनिवार्य डाक्यूमेंट है। जिसके बिना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई आती है। यह प्रमाण पत्र किसी हॉस्पिटल द्वारा बच्चे के पैदा होने के समय दिया जाता है। इस प्रमाण पत्र में इस बात की जानकारी होती है कि आपके बच्चे ने किस तिथि को कहां जन्म लिया है।
  • पासपोर्ट साइज का फोटो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बच्चे के दो पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है। इसलिए जन्म प्रमाण के लिए on line आवेदन करते समय बच्चे के फोटो स्कैन कर तैयार रखें।
  • बच्चे का नाम इन सभी प्रमाण पत्रों के साथ-साथ नवजात शिशु के नाम की भी आवश्यकता होती है। इसलिए बच्चे के जन्म लेते ही 21 दिन के अंदर उसका नामकरण अवश्य कर लें। क्योंकि इसके बिना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना संभव न होगा।

Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टैप्स

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए  आपको नीचे दिए गए स्टेप्स उठाने होंगे-

  1. सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल, लैपटॉप या PC पर निर्धरित ऑफिशियल वेबसाइट https://e-nagarsewaup.gov.in/ को खोलना होगा। इस वेबसाइट  के खुलते  ही आपको विभिन्न ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें से आपको बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) का चयन करना होगा।
  2. Birth Certificate का ऑप्शन चुनते समय आपके सामने बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित कई विकल्प खुलकर सामने नजर आने लगेंगे। जिसमें से आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को क्लिक करना होगा।
  3. इसके पश्चात ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का एक form आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम, पिता का नाम, पता आदि भरना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन फार्म को भरने के पश्चात आपको एक ID और पासवर्ड मिलेगा। जिसकी सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगी। अब आप अपने आई डी और पासवर्ड की सहायता से अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के form पर पहुंच जाएंगे। इसमें आपको अपने बच्चे का नाम, पिता का  नाम, पता और जन्मतिथि आदि की जानकारी से संबंधित सारी डिटेल्स आ जाते हैं।
  5. जिसको सबमिट करते ही आपके पास एक रिफरेंस नंबर आ जाएगा। जिसकी सहायता से आप जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कोई भी पूछताछ भविष्य में कर सकते हैं।

संबंधित विभाग द्वारा आवेदन के 1 माह के अंदर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जिसकी सूचना पाते ही आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर प्राप्त सकते हैं। इस कार्य के लिए भी आपको https://e-nagarsewaup.gov.in/ पर ही जाना होगा।

नगर निगम के कार्यालय में जा कर (off line) जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

ऑफ लाइन जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन करने के लिए आपको अपने शहर के नगर निगम के कार्यालय में जाना होगा, जहाँ एक form            भरकर अपने बच्चे का Birth Certificate बनवा सकते हैं। इस कार्य के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स उठाने होंगे ;-

  1. सर्वप्रथम आप अपने जिले के नगर निगम कार्यालय में वर्किंग आवर (सुबह 10:00 से शाम 5:00 के बीच) में पहुंच जाएं। वहां जन्म प्रमाण पत्र के लिए संबंधित कर्मचारी के काउंटर पर पहुंच जायें।
  2. आपके द्वारा अपना उद्देश्य बताने पर नगर निगम कर्मचारी आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक निर्धारित पंजीकरण फॉर्म देगा।
  3. आपको प्राप्त पंजीकरण फॉर्म में अपने तथा अपने बच्चे से संबंधित संपूर्ण जानकारी देनी होगी।
  4. पंजीयन फॉर्म के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड एवं अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र आदि संलग्न करके उसे जमा कर दें।
  5. आपके द्वारा पंजीकरण फॉर्म जमा करने पर नगर निगम कर्मचारी आपको रसीद देगा। साथ ही वह कर्मचारी आपको इस बात से अवगत कराएगा कि कितने दिनों के अंदर आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
  6. निर्धारित तिथि को कार्यालय पहुँच कर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।