जानिये मूलांक 9 वाले लोग कैसे होते हैं

मूलांक 9

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 कहा जाएगा। इन तारीखों में पैदा हुए लोगों के मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है। आइए देखते हैं कि मूलांक 9 वाले लोगों की खास बातें क्या हैं।

मूलांक 9 वाले लोगों का स्वाभाव

मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति माना जाता है और कुछ इसी तरह की विशेषतायें मूलांक 9 वाले व्यक्तियों में भी होती हैं। कठिनाइयों से ये डट कर मुकाबला करते हैं और खतरों से खेलना इन्हें पसंद होता है। इस मूलांक के लोग परम्परावादी और सामाजिक होते हैं।

मूलांक 7 वाले धार्मिक होते हैं परन्तु ये धर्म की रूढ़िवादिता को नहीं मानते

ये जैसा अच्छा व्यवहार दूसरों के साथ करते हैं वैसा ही व्यवहार दूसरों से वापस मिलने की आशा रखते हैं। इन व्यक्तियों में ज़्यादा कुछ पाने की लालच नहीं होती और जो भी वो मेहनत से हासिल करते हैं, उसमें वो संतोष रखते हैं। भावुक तो ये लोग इतने ज़्यादा होते हैं कि छोटी सी बात से भी दुखी होने पर इनके आँसू तुरंत निकलते हैं। अगर किसी फिल्म में भी कोई इमोशनल सीन होता है तो इस मूलांक के पुरुषों को भी आंसुओं की धार के साथ रोते देखा गया है।

9 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें

इनके स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि की तरह, मूलांक 9 वाले लोग भी सबके साथ उचित न्याय और निष्पक्ष विचारधारा रखने में विश्वास रखते हैं। ये लोग समय के पाबंद होते हैं और स्वतंत्र विचारों के होते हैं। अगर आप इस मूलांक के किसी व्यक्ति से मिलेंगे तो पायेंगे कि सबकी मदद करना उनके स्वाभाव में होता है।

इन्हें स्पष्टवादिता पसंद होती है और झूठे मक्कार लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं करते। इनमें सीखने की क्षमता काफी अच्छी होती है और इनकी याददाश्त भी गज़ब की होती है। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें उत्साह और ऊर्जा जम कर भरी होती है जिससे कठिन से कठिन काम भी ये आसानी से कर लेते हैं।

9 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें

इस अंक वाले लोग अक्सर दूसरे लोगों पर संदेह करते हैं और अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। अपनी शानो-शौकत और ऐश्वर्य का दिखावा करना भी इनकी नेगेटिव आदतों में शुमार रहता है। ऐसे लोग जिद्दी और बहुत भावुक भी होते हैं और किसी बात का बुरा मान जाने पर अपना आपा खो बैठते हैं।

मूलांक 8 वाले उन क्षेत्रों में भी अपना हाँथ आजमाते हैं जिनमें दूसरे लोग कोशिश करने से भी डरते हैं

अक्सर ये लोग क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण अक्सर इन लोगों को हाई बीपी की समस्या हो जाती है। इनके दोस्त काफी कम होते हैं और प्रेम में ये अक्सर असफल होते हैं। वैवाहिक जीवन भी इनका बहुत अच्छा नहीं रहता क्योंकि घर के कामों की बजाय ये समाज कल्याण के कार्यों में ज़्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ

इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं को अधिकतर बार खुल कर व्यक्त नहीं करते, जिसके कारण इन लोगों को अक्सर ग़लतफहमी का शिकार होना पड़ता है। इसलिए इन लोगों को अपनी बात खुल कर साफ़ लहजे में व्यक्त करनी चाहिए और अपने को ग़लतफहमी का शिकार होने से बचाना चाहिए।

इन्हें खतरों से खेलना पसंद होता है, परंतु असफल होने के रिस्क और उससे होने वाले नुक्सान का नाप-तौल करने के बाद ही इन्हें किसी नाज़ुक कार्य में हाथ डालना चाहिए। ये लोग स्पष्टवादिता पसंद करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं पर कभी-कभी ऐसा नहीं होता।

जिसके कारण लोग इनके इस भोले-भाले स्वाभाव का गलत फायदा भी उठा लेते हैं। उदहारण के लिए, ऐसे लोग यदि बिज़नेस पार्टनरशिप में सावधानी ना रखें तो अक्सर इनके चालाक पार्टनर इन्हें धोखा देकर पैसे हड़प लेते हैं।

9 मूलांक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर

यदि आपका मूलांक 9 है तो आपके लिए मंगल ग्रह से जुड़े हुए कार्य जैसे पुलिस, डिफेन्स सर्विसेज, बाउंसर्स, सिक्योरिटी एजेंसी, सिक्योरिटी अफसर, प्रशासनिक सेवा, इत्यादि। इसके अलावा समाज सेवा, NGOs, इंजीनियरिंग (विशेषकर सिविल इंजीनियर), कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यक्षेत्र, स्पोर्ट्स, इत्यादि भी इनके लिए अच्छे कार्यक्षेत्र हैं।

ये लोग अच्छे डॉक्टर भी हो सकते हैं। इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं गैलीलियो, नेल्सन मंडेला, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, गोपाल कृष्ण गोखले, लियो टॉल्स्टॉय, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सलमान खान, रोहित शर्मा, इत्यादि।

मूलांक 9 वाले लोगों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और लाभदायक रंग

इनके लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार अच्छे दिन होते हैं। अंकों में इनके लिए 1, 3, 6 और 9 अंक अच्छे होते हैं। इनके लिए सबसे शुभ रंग हैं लाल, गुलाबी व सफेद। लाल मूंगा पत्थर यानि रेड कोरल स्टोन है।

मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सारांश 

हमने मूलांक 9 वाले भावुक लोगों का पूरा खाका आपके सामने रखा। यदि आपका मूलांक 9 है तो संयमित होने पर ध्यान दें और अपने क्रोध को काबू में रखें। यदि आपने ऊपर बताए गए अपने स्वाभाव के नकारात्मक पहलुओं को काबू कर के अपने सकारात्मक पहलुओं का अच्छा इस्तेमाल किया, तो आपको महान बनने से कोई नहीं रोक सकता।